डाक टिकट में रामायण से लेकर स्वच्छ भारत तक की कहानी, छिंदवाड़ा में अनोखी प्रदर्शनी

छिन्दवाड़ा : घर के सामने आकर जैसे ही डाकिया साइकिल की घंटी बजाता था घर का हर एक व्यक्ति समझ जाता था कि कोई चिट्ठी आई है, संदेश तो आज भी आते हैं लेकिन डिजिटल युग ने परंपराओं को बदल दिया है. इसी परंपरा और इतिहास को संजोय रखने के लिए डाक विभाग ने जिले में पहली बार दो दिनों की जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी आयोजित की है. ” छिंदपेक्स 2025” नाम से इस प्रदर्शनी को उत्कृष्ट विद्यालय में लगाया गया है, जहां डाक टिकट में रामायण से लेकर स्वच्छ भारत तक को प्रदर्शित किया गया है.

डाक टिकट में दिख रही रामायण से लेकर स्वच्छ भारत की कहानी

प्रदर्शनी में 22 डाक टिकट संग्रहकर्ताओं द्वारा कुल 48 फ्रेम प्रदर्शित किए गए, जिनमें रामायण, विकसित भारत, बाघ बचाओ, स्वस्थ जीवन, विज्ञान, स्वतंत्रता पूर्व भारत, संस्कृति एवं कला, भारतीय परिधान, भारतीय सेना, महात्मा गांधी, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बालिका दिवस, भारतीय रेल, भारत रत्न, आत्मनिर्भर भारत, डाक सेवाएं, जीवन दर्शन व भारत एक यात्रा सहित अनेक विषयों पर आधारित दुर्लभ स्मारक डाक टिकट, विशेष कवर, रंगीन पोस्टकार्ड व मिनिएचर शीट्स शामिल किए गए हैं.प्रदर्शनी में ”पातालकोट” विषय पर विशेष आवरण का विमोचन व विरूपण मोहर का निर्गमन किया गया है. साथ ही स्टैम्प डिजाइन प्रतियोगिता व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया.

डाक टिकट में सहेजा गया भारत का इतिहास

डाकघर छिंदवाड़ा अधीक्षक जेके कावड़े ने बताया, ” प्रदर्शनी की थीम ‘विरासत के रंग डाक के संग’ है. यह प्रदर्शनी इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, कला तथा देश की विविध विरासत को दर्शाने वाले डाक टिकटों का व्यापक संग्रह प्रस्तुत कर रही है, जो विद्यार्थियों, शोधार्थियों व आमजन के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक है. डाक टिकट केवल संचार का माध्यम नहीं, बल्कि विभिन्न कालखंडों, राष्ट्रीय उपलब्धियों और महत्वपूर्ण घटनाओं का जीवंत दस्तावेज होते हैं.

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को फिलैटेली (डाक टिकटों और डाक इतिहास का अध्ययन ) की समृद्ध परंपरा से जोड़ना और संग्रहण की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना, डाक टिकटों के संबंध में जानकारी सुलभ कराना औप डाक टिकट संग्रह के प्रति लोगों में रूचि उत्पन्न कराना है.”

पातालकोट और भारिया जनजाति पर बुकलेट प्रकाशित

राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर इंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने बताया, ” डाक टिकट प्रदर्शनी के दौरान डाक विभाग ने भारिया जनजाति और पातालकोट पर एक बुकलेट भी प्रकाशित की है, जिसका विमोचन किया गया. इस बुकलेट में छिंदवाड़ा के पातालकोट में रहने वाली भारिया जनजाति के इतिहास और विरासत के साथ-साथ उनके विकास की यात्रा के बारे में बताया गया है. 2 दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में सेमिनार और डाक विभाग से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का अभी आयोजन किया गया है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |