NCR वालों के लिए बड़ी खबर! दिल्ली में प्रवेश के लिए बदल गए नियम, BS-6 नहीं है गाड़ी तो लग सकता है भारी जुर्माना

दिल्ली-NCR की हवा इन दिनों इतनी ‘सीरियस’ है कि उसे सही होने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत है. हालात ऐसे हैं कि हसन जहांगीर का गाना ये हवा ये हवा, ये हवा… अब रोमांटिक नहीं बल्कि अलर्ट बन चुका है. हवा आंखों को चुभ रही है, फेफड़ों को बीमार कर रही है. आलम ये है कि सुबह का आगाज सूरज से नहीं बल्कि स्क्रीन पर AQI के दर्शन से हो रहा है. इन सबके बीच सरकार का दावा है कि हवा में घुला जहर कम करने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है. कई बड़े फैसले लिए गए हैं, जो कि आज से लागू होंगे. ऐसे में अगर आप दिल्ली के बाहर रहते हैं और राजधानी जा रहे हैं तो कुछ बातें जरूर जान लें.

  1. केवल BS-VI मानक वाले वाहनों दिल्ली में एंट्री: बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा. हालांकि, दिल्ली में रजिस्टर्ड बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों पर बैन नहीं है.
  2. PUC सर्टिफिकेट नहीं तो फ्यूल नहीं:पेट्रोल पंप पर वाहनों को फ्यूल तभी मिलेगा जब उनके पास वैध PUCC (Pollution Under Control Certificate) होगा. इसके बिना वाहनों को पेट्रोल/डीजल/सीएनजी नहीं दिया जाएगा.
  3. कंस्ट्रक्शन सामग्री ढोने वाले वाहनों पर एक्शन:रेता-बदरपुर लाने वाले ट्रकों पर पूरी तरह बैन. प्रदूषण फैलाने वाले ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्हें जब्त या सीज किया जाएगा.
  4. 50 फीसदी वर्क फ्रॉम-होम कंपलसरी:दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और ग्रेप-4 की पाबंदियों के बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. दिल्ली के अंदर जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी संस्थानों के लिए 50% वर्क फोर्स के साथ काम और बाकी 50% के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य कर दिया है. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सरकार जुर्माना लगाएगी.
  5. रजिस्टर्ड मजदूरों को ₹10,000:श्रम विभाग ने भी कुछ फैसले लिए हैं. ग्रेप 3 में 16 दिन कंस्ट्रक्शन बंद था. दिल्ली में रजिस्टर मजदूरों को दिल्ली सरकार सीधे खाते में 10000 रुपए देगी. ग्रेप 4 खत्म होने के बाद भी उसी हिसाब से दिया जाएगा.

अब इसमें दो पॉइंट बहुत अहम हैं. पहला- PUC सर्टिफिकेट की पेट्रोल पंप पर जांच कैसे होगी. दूसरा- जिन वाहनों को एंट्री ना देने का फैसला लिया गया, उनसे निपटने का प्लान क्या है? इसे लेकर सरकार की ओर से जवाब दिया गया है. PUC सर्टिफिकेट की जांच पर सरकार का कहना है, हम अपनी इंफोर्समेंट टीम दे रहे हैं. हमारी टीमें वहां (पेट्रोल पंप) पर रहेंगी. ताकि इंश्योर किया जा सके कि समस्या ना हो.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |