एक्सप्रेसवे हादसा: ‘जैसे बम फटा’! प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दिल्ली-आगरा रूट पर कैसे मची चीख-पुकार, दिल दहला देने वाला मंजर

यूपी का मथुरा… सुबह के 4:30 बज रहे थे…दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर अचानक आग की तेज लपटें उठती हुई दिखाई दीं. तभी एक के बाद एक तेज धमाकों की आवाजें सुनाई देने लगीं. धमाकों की गूंज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों के लोग घबरा गए और दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे. वहां का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए. ये हादसा बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे की माइलस्टोन-127 के पास हुआ.

छह स्लीपर वोल्वो बसें, एक रोडवेज बस और तीन कारें आग की चपेट में आकर धू-धू कर जल रही थीं. अचानक लगी इस आग और धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, वहीं एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही उसकी लपटें और काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था. कोई बस से उतरने की जद्दोजहद कर रहा था तो कोई शीशा तोड़कर कूद रहा था. हर कोई अपनी जान बचान की कोशिश में था.

‘हर तरफ चीख-पुकार मची’

आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां भी पहुंच गई थी और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया. आग का ये तांडव जिसने भी देखा, वह कांप उठा. मौके पर मौजूद भगवान दास ने बताया कि गाड़ियां आपस में टकराईं तो ऐसा लगा जैसे बम फटा हो और तेज धमाके हुआ हो. पूरा गांव आनन-फानन में पहुंचा. एक और एक और शख्स ने बताया कि हादसे के बाद हमें आग का गुबार दिखाई दिया. लोग बसों की खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर कूद रहे थे. हर तरफ चीख-पुकार मची हुई थी.

घना कोहरा हादसे की वजह

एक और चश्मदीद ने बताया कि हादसे वाली जगह पर हर तरफ सिर्फ जली हुई राख नजर आ रही है. कई बसें पूरी तरह जल चुकी हैं, जिन्हें क्रेन की मदद से सड़क से हटाया जा रहा है. एसएसपी श्लोक कुमार के मुताबिक घना कोहरा इस भीषण हादसे की बड़ी वजह बना. इस हादसे में 7 बसें और 3 अन्य गाड़ियां आपस में भिड़ गई, टक्कर के बाद बसों में आग लग गई. इनमें एक रोडवेज बस एक वीटी ट्रैवलर्स, एक ठाकुर जी ट्रैवलर्स और अन्य शामिल थीं. फिलहाल राहत और बचाव कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है.

एक के बाद एक बसें टकराने लगीं

प्रत्यक्षदर्शी सुनील कुमार यादव ने बताया कि वह जौनपुर से लौटकर दिल्ली जा रहे थे. रास्ते में अचानक तेज आवाज सुनाई दी और अंधेरा इतना घना था कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा था. जैसे ही वे कार से बाहर निकले, पीछे से एक के बाद एक बसें टकराने लगीं. देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए बसों से निकलने की कोशिश करने लगे, कोई शीशे तोड़कर बाहर कूदा तो कोई मदद के लिए चिल्लाता रहा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |     बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |