नूंह में भीषण हादसा! घने कोहरे के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 20 गाड़ियों का भयानक एक्सीडेंट, 2 पुलिस अफसरों सहित 4 की मौत से हड़कंप, यातायात ठप

हरियाणा के नूंह जिले से होकर गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह घने कोहरे की वजह से भीषण हादसा हुआ है. एक के बाद एक 20 से अधिक गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 15 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये हादसा पिनगवां थाना क्षेत्र के रानियाला-पाठकपुर गांव के पास हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह के समय अचानक छाए घने कोहरे के कारण दृश्यता 10 मीटर से भी कम हो गई थी. इसी दौरान सबसे पहले दो ओवरलोडेड डंपर ट्रक आपस में टकरा गए. टक्कर के कुछ ही सेकंड बाद पीछे से आ रहा अमरूद से लदा एक ट्रक भी इन डंपरों से भिड़ गया.

2 पुलिसकर्मियों की भी गई जान

टक्कर के बाद अमरूद से भरा ट्रक पलट गया और सैकड़ों किलो फल सड़क पर फैल गए. फिर एक के बाद एक गाड़ियों की टक्कर होती चली गईं. हादसे में जो वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनमें कार, ट्रक, डंपर और अन्य भारी वाहन शामिल हैं. इस हादसे में जान गंवाने वालों में दो पुलिस अफसर भी शामिल हैं, जो ड्यूटी पर तैनात थे.

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई. कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और लोग गाड़ियों में फंसे नजर आए. हादसे में घायल लोगों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा. क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया और सड़क पर बिखरे अमरूदों को साफ कराया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल किया जा सका.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |     इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनेंगे सबसे कम उम्र के T20 कप्तान     |     दीपावली पर व्यापारिक समृद्धि के लिए क्यों किया जाता है चोपड़ा पूजन? जानिए नए बही-खातों की पूजा का महत्व और परंपरा     |