बांधवगढ़ में मिला तेंदुए का शव, पेड़ पर मिले पगमार्क, बाघ से फाइट की आशंका

उमरिया: उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बार फिर से तेंदुए की मौत हो गई है, जिसके बाद हड़कंप मच गया. हालांकि मौत की वजह प्रथम दृष्टया बाघ और तेंदुआ के बीच फाइट बताया जा रहा है. क्योंकि घटनास्थल पर बाघ और तेंदुए के पगमार्क मिले हैं. वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है.

बांधवगढ़ में तेंदुआ की मौत
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर वन परिक्षेत्र के बद्रेहल बीट में नियमित गश्ती चल रही थी. इसी दौरान वन कर्मी जंगल की खाक छान रहे थे, तभी एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला. जैसे ही तेंदुए की बॉडी मिली, इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. जिसके बाद तुरंत ही टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई.

बाघ तेंदुआ के बीच हुई फाइट?
तेंदुआ का शव मिलने के बाद उस जगह का निरीक्षण किया गया. इस दौरान मादा बाघ और तेंदुआ के पगमार्क भी वहां मिले हैं. क्षेत्र में प्राकृतिक परिस्थितियों एवं उपलब्ध सबूत के आधार पर संकेत मिल रहा है कि ये घटना जंगल के अंदर प्राकृतिक परिस्थितियों में ही मांसाहारी वन्य जीवों के आपसी संघर्ष का परिणाम हो सकती है. मृत तेंदुए के नाखून, दांत एवं मूंछें सुरक्षित अवस्था में है, जो शरीर पर ही लगी हुई पाई गई हैं. जिससे किसी प्रकार के अवैध शिकार या मानव हस्तक्षेप के संकेत नहीं मिल रहे हैं.

वन विभाग की टीम ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्र में मानक संचालन प्रक्रिया SOP एवं NTCA के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक कार्रवाई कर रही है. एहतियातन 6 किलोमीटर के परिधि में विशेष दल गठित कर मॉनिटर की जा रही है. ये घटना प्राकृतिक वन्य जीव आहार से रिलेटेड बताया जा रहा है.पेड़ पर मिले तेंदुए के पगमार्क
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक पीके वर्मा बताते हैं कि, ”प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि बाघ और तेंदुए के बीच भिड़ंत हुई है. क्योंकि वहां पर जो साक्ष्य मिले हैं, उसमें पेड़ों पर तेंदुए के ऐसे मार्क्स मिले हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि बाघ ने तेंदुए को पेड़ से नीचे खींचा है. नीचे बाघ के भी पग मार्क मिले हैं. घटनास्थल पर बाघ के भी साक्ष्य मिले हैं, घटना स्थल का निरीक्षण के बाद यही लग रहा है कि बाघ और तेंदुए के बीच आपसी संघर्ष हुआ है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |