नुकसान की स्थिति में भरपाई करेगी सरकार: मंत्री श्री पटेल

🔹 नियंत्रण कक्ष मुस्तैदी से करें फसल स्थिति की निगरानी

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री Kamal Patel ने कहा है कि बारिश और कीट व्याधि से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई सरकार विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत अनुदान से करेगी। उन्होंने कहा कि फसलों की स्थिति की सतत निगरानी के लिये जिला स्तर पर बनाये गये नियंत्रण कक्षों में मुस्तैदी से कार्य किया जाना अधिकारी सुनिश्चित करें।

श्री पटेल ने कहा कि कुछ जिलों में एक ओर जहाँ अतिवर्षा हो रही है, वहीं दूसरी ओर फसलों को कीट व्याधि से नुकसान पहुँचने की संभावनाएँ अधिक हैं। उन्होंने जिलों में गठित जिला स्तरीय दलों को नियमित भ्रमण करने और किसानों को उचित सलाह देने के निर्देश दिये हैं। दल में कृषि वैज्ञानिकों को भी सम्मिलित किया गया है।

उन्होंने बताया कि दल द्वारा कीट व्याधि से फसलों के बचाव के साथ ही जल भराव की स्थिति में जल निकासी के लिये किसानों को सलाह नियमित रूप से दी जाये। श्री पटेल ने कहा कि खेतों में कीट व्याधि परिलक्षित होने पर किसानों को विभिन्न योजनाओं में किये गये प्रावधानों के अनुसार अनुदान राशि भी उपलब्ध कराई जायेगी।

जिलों में स्थापित नियंत्रण कक्ष दैनिक समीक्षा करेंगे। फसलों की समुचित निगरानी के लिये राज्य स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक-0755-2558823 है। निगरानी के लिये राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। श्री पटेल ने कहा कि फसल स्थिति की नियमित समीक्षा प्रतिदिन सुबह 11 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से गंभीरतापूर्वक करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |