अमानवीय कृत्य! मुरादाबाद के प्राइमरी स्कूल में छात्रों से लदवाया कीटनाशक दवा का ड्रम, BSA ने टीचर पर लिया कड़ा एक्शन, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा तहसील के आसलेमपुर गांव से एक हैरान करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो सिर्फ लापरवाही की तस्वीर नहीं, बल्कि मासूम बच्चों की जान के साथ खुलेआम खिलवाड़ का सबसे खतरनाक उदाहरण बन गया है. वायरल वीडियो में सरकारी स्कूल के 10-12 साल के बच्चे अपनी पीठ पर कीटनाशक दवा की भार ड्रम लटकाए पेड़ों पर स्प्रे करते दिख रहे हैं.

मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा इलाके आसलेमपुर गांव के प्राइमरी स्कूल में दो बच्चे पेड़ पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करते नजर आए हैं. जिस बच्चे के कंधे पर किताबों से भरा बैग होना चाहिए था, उसके कंधे पर स्कूल स्टाफ ने कीटनाशक दवाओं से भरा ड्रम लाद दिया. बच्चे जान जोखिम में डालकर जहरीली दवा का छिड़काव कर रहे थे, लेकिन किसी ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की.

स्थनीय लोगों में वीडियो को लेकर गुस्सा

इस बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जोकि तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है. उनका कहना है कि बच्चों को स्कूल पढ़ने के लिए भेजा जाता है, न कि जानलेवा कीटनाशक दवा के छिड़काव के लिए. उन्होंने मामले में जिम्मेदार स्कूल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि आगे कोई भी बच्चों की जान को जोखिम में डालने की हिमाकत न करे.

BSA ने दिए जांच के निर्देश

वहीं, इस मामले को लेकर पेरेंट्स असोसिएशन के अध्यक्ष अनुज गुप्ता का कहना है कि मासूम बच्चों की जान जोखिम में डालकर स्प्रे कराया गया. यह बिल्कुल ही गलत बात है. इसको लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों शिकायत की जाएगी और लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी(BSA) विमलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मनोज बोस को सौंपी है.

उन्हें निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है. रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |