शिलांग में सोनम और राजा रघुवंशी के प्यार का सीक्रेट, सोनम की दो जिगरी दोस्त खोलेंगी नए राज?

इंदौर : ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलांग कोर्ट ने सुनवाई शुरू कर दी है. जहां पिछले दिनों इस पूरे मामले में मृतक राजा रघुवंशी के भाई के बयान हुए, तो वहीं गुरुवार को इंदौर की जिला कोर्ट में सोनम की दो दोस्त पहुंचीं. सोनम की इन दो दोस्तों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलांग कोर्ट से जोड़ा गया. इस दौरान सोनम रघुवंशी की एक दोस्त के डेढ़ घंटे तक बयान हुए जबकि दूसरी दोस्त बयान अगली सुनवाई में होंगे.

सोनम की दोस्त खोलेंगी कई राज?

कोर्ट में ये सुनवाई देश के बहुचर्चित शिलांग हनीमून मर्डर केस पर हो रही है, जहां ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने हनीमून पर योजनाबद्ध तरीके से उनकी हत्या कर दी. इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के साथ उसका प्रेमी राज कुशवाहा व अन्य दोस्त आरोपी बनाए गए हैं.

इसके बाद से इस पूरे मामले में शिलांग पुलिस ने लंबी जांच के साथ सोनम रघुवंशी, उसके प्रेमी व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. अब इस पूरे मामले में शिलांग कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई है, जहां एक के बाद एक गवाहों और आरोपियों व मृतक से जुड़े लोगों के बयान हो रहे हैं. इसी बीच सोनम की दो दोस्तों की कोर्ट में एंट्री हुई है.

राजा मर्डर केस को मिल सकती है नई दिशा

पिछले दिनों इस मामले में मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी के बयान हुए तो वहीं गुरुवार को हत्याकांड को अंजाम देने वाली आरोपी सोनम रघुवंशी की महिला मित्रों के बयान हुए. इंदौर की जिला कोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोनम की दोस्त बयान देने पहुंचीं. पहली दोस्त के बयान पूरे हो चुके हैं लेकिन उससे क्रॉस सवाल होना अभी बाकी हैं.

वहीं, दूसरी दोस्त के पूरे बयान होने बाकी हैं. शिलांग कोर्ट ने इस दौरान सोनम की एक दोस्त से तकरीबन डेढ़ घंटे तक सवाल किए. इस दौरान कई अहम जानकारियां निकलकर आ रही हैं, जो इस केस को नई दिशा दे सकती हैं.

मृतक राजा के भाई ने कही ये बात

इंदौर के अपर लोक अभियोजन अधिकारी विनय पाटीदार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा ब्यान होने की पुष्टि की है. वहीं इस मामले में राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा, ” मुझे भी आज जानकारी लगी है कि इस हत्याकांड में सोनम रघुवंशी की दो महिला मित्रों के बयान हुए हैं. फिलहाल किस तरह के बयान हुए हैं, उसकी जानकारी नहीं है और मुझे यह अंदेशा है कि आरोपी सोनम के भाई गोविंद की इन दोनों लड़कियों से सीधी बातचीत है और संभवत: गोविंद के दबाव में इन्होंने अपने बयान बदल दिए होंगे.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |