खजुराहो के रिसॉर्ट में भयानक हादसा! खाना खाते ही 3 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर, फूड पॉइजनिंग की आशंका, पुलिस ने शुरू की जाँच

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो में फूड पॉइजनिंग से तीन लोगों की अबतक मौत हो चुकी है. खजुराहो के गौतमा रिसॉर्ट में रविवार देर शाम कुछ कर्मचारियों की खाना खाते ही तबीयत बिगड़ने लगी. कर्मचारियों ने भोजन करने के कुछ ही समय बाद उलटी, बेचैनी और सिरदर्द की शिकायतें शुरू कर दीं. इसके बाद साथियों ने तत्काल उन्हें खजुराहो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर सभी को छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था.

जिला अस्पताल के मुताबिक, उपचार के दौरान तीन कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि बाकी लोगों का इलाज जारी है. मृतकों की पहचान प्रागीलाल कुशवाहा, गिरजा रजक और रामस्वरूप कुशवाहा के रूप में हुई है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. आर.पी. गुप्ता ने बताया कि सोमवार को खजुराहो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल नौ लोग फूड पॉइजनिंग के लक्षणों के साथ पहुंचे थे. सभी को गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया था. उन्होंने कहा कि कुछ मरीजों को आगे इलाज के लिए ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था, जबकि तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग की टीम रिसॉर्ट पहुंचीं

सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें गौतमा रिसॉर्ट पहुंचीं. रिसॉर्ट में तैयार भोजन के सैंपल लिए गए और फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं. इसके साथ ही पुलिस ने उस परिसर को सील कर दिया है, जहां रिसॉर्ट कर्मचारी रहते थे. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि भोजन में किस प्रकार की मिलावट या संक्रमण हुआ था.

जिला कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल राहत राशि मंजूर की है. कलेक्टर ने मृत कर्मचारियों के परिजनों प्रागीलाल कुशवाहा, गिरजा रजक और रामस्वरूप कुशवाहा के लिए रेडक्रॉस सोसायटी से 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है. प्रशासन ने कहा कि यह प्रारंभिक सहायता है और आगे की जरूरतों के अनुसार अतिरिक्त मदद पर भी विचार किया जाएगा.

भोजन की गुणवत्ता की जांच के आदेश

इसके अलावा, कलेक्टर ने जिले के सभी प्रमुख रिसॉर्ट में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए. खजुराहो के सभी मुख्य रिसॉर्ट से खाने के सैंपल लेकर फोरेंसिक लैब भेज दिए गए हैं ताकि किसी संभावित लापरवाही का समय रहते पता लगाया जा सके.

जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रोशन द्विवेदी ने बताया कि मरीजों को अस्पताल लाए जाने तक उनकी हालत काफी गंभीर थी. उन्होंने कहा कि फूड पॉइजनिंग के गंभीर मामलों में तत्काल इलाज अत्यंत आवश्यक होता है, क्योंकि देरी होने पर मरीज की जान को खतरा बढ़ जाता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |