शिकायत से दो दिन पहले ही हो गया टर्मिनेट, सुल्तानपुर टोल प्लाजा मैनेजर की बर्खास्तगी पर उठे सवाल… यात्रियों के निजी पल करता था CCTV में रिकॉर्ड

यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थित टोल प्लाजा में एंटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के असिस्टेंट मैनेजर को बर्खास्त कर दिया गया है. उसने हरकत ही कुछ ऐसी की थी. दरअसल, टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर पर आरोप लगा है कि वो CCTV से यात्रियों के निजी पलों को कैमरे में कैद कर लेता था. यही नहीं, टोल प्लाजा के पास खुले में शौच के लिए जाने वाली महिलाओं को भी वो नहीं बख्शता था. कैमरे को जूम करके उनकी तस्वीरों को भी कैद कर लेता. उसके बाद शुरू होता ब्लैकमेलिंग का सिलसिला.

आरोप है कि टोल प्लाजा का असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष विश्वास वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यात्रियों से मोटी रकम ऐंठता. बदनामी के डर से लोग उसे पैसे भी दे देते. मगर बावजूद इसके वो उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देता. 2 दिसंबर को कुछ लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की, जिसका शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. हालांकि, इस पर एक्शन भी लिया गया है. असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष विश्वास को टर्मिनेट कर दिया है. मगर मसला ये है कि शिकायत 2 दिसंबर को की गई और टर्मिनेशन लेटर पर बर्खास्तगी की तारीख 30 नवंबर लिखी गई है. यानि अपराध की शिकायत के दो दिन पहले ही आरोपी को बर्खास्त कर दिया गया. अब इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.

दरअसल, ये मामला है हलियापुर थानाक्षेत्र का. यहीं पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर एक्सप्रेस-वे का एंटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगा हुआ है, जिससे पूरे एक्सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी से निगरानी की जाती है. इस सिस्टम की निगरानी के लिए तीन कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं. आरोप है कि इस सिस्टम का असिस्टेंट मैनेजर अशुतोष विश्वास एक्सप्रेस-वे का ना सिर्फ दुरुपयोग कर रहा था. बल्कि, एक्सप्रेस-वे पर अपनी गाड़ियों में अश्लील हरकतें करने वालों का वीडियो फुटेज निकालकर उन्हें ब्लैकमेल कर अच्छी खासी रकम वसूल रहा था.

344

कैमरा जूम करके बनाया था वीडियो

शिकायतकर्ताओं की मानें तो हलियापुर एक्सप्रेस-वे के आस-पास के गांव की आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों का बाहर शौच इत्यादि का भी वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करता था. इसके साथ ही यात्रा करने वाले जोड़ों के प्राइवेट मूमेंट (निजी पलों) का वीडियो बनाता. फिर उन्हें ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूल रहा था. इसका प्रमाण इन वीडियो में भी कैद है.

शादीशुदा कपल का प्राइवेट वीडियो

इतना ही नहीं, वसूली करने के बाद भी वो इन वीडियो को वायरल कर देता था. एक वीडियो नए नवेले शादीशुदा कपल का भी इसी तरह वायरल हुआ. इसमें कपल एक दूसरे को किस करता दिखा. असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष विश्वास ने उनके इस निजी पलों को सीसीटीवी कैमरे को जूम करके रिकॉर्ड किया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |