एफआईआर लिखाने गए एलएलबी स्टूडेंट पर थाना प्रभारी ने कर दी चप्पलों की बरसात, देखें वीडियो

शिवपुरी: पिछोर थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह युवक पर चप्पल बरसाते हुे नजर आ रहे हैं. पीड़ित युवक एलएलबी का छात्र बताया जा रहा है. यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजे थाना परिसर की बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, क्षितिज पाठक पिछोर कस्बे का रहने वाला है और शिवपुरी में एलएलबी का छात्र है. उसके पिता एडवोकेट रविन्द्र पाठक भाजपा नेता हैं और स्थानीय विधायक प्रीतम लोधी के करीबी माने जाते हैं. क्षितिज पूर्व में एबीवीपी से भी जुड़ा रहा है.

अपने मित्र के साथ एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचा था छात्र

शनिवार शाम कस्बे में दो युवकों के बीच हुए विवाद के बाद क्षितिज अपने मित्र के साथ एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचा था. उसी दौरान सिविल ड्रेस में थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय वहां पहुंचे और कथित तौर पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. जिस पर थाना प्रभारी ने क्षितिज को चप्पलों से पीट दिया. क्षितिज के साथ आए युवकों ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया.

क्षितिज के मुताबिक वह अपने दोस्त फरहान के साथ एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचा था. थाने में उस समय दो स्टाफ मौजूद थे. उस वक्त एक महिला अपनी शिकायत लिखवा रही थी. इसी दौरान सिविल ड्रेस में थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय पहुंचे. क्षितिज का कहना है कि एफआईआर की मांग करते ही थाना प्रभारी उससे विवाद करने लगे और अचानक गाली-गलौज करते हुए चप्पलों से मारपीट शुरू कर दी.

पुलिस ने छात्र पर धारा 151 के तहत शांतिभंग का मामला दर्ज किया. छात्र का आरोप गलती स्वीकार करने बनाया जा रहा दबाव

क्षितिज का आरोप है कि मारपीट के बाद उसे रातभर थाने की सेल में बंद रखा गया और वहां भी पीटा गया. उस पर धारा 151 के तहत शांतिभंग का मामला दर्ज किया गया, जिसकी जमानत उसके परिजनों ने रविवार दोपहर डेढ़ बजे कराई. क्षितिज ने यह भी आरोप लगाया कि जमानत के बाद उससे गलती स्वीकार करने और वीडियो बनाने का दबाव बनाया जा रहा है.

इस पूरे प्रकरण को लेकर पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में है और इसकी जांच की जा रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |