खतरा अभी टला नहीं! दिल्ली के कई इलाकों में AQI 300+, रेड जोन में रहने वाले लोग रहें सावधान, हवा की गुणवत्ता पर बड़ा संकट

दिल्ली वालों पर इस समय प्रदूषण और ठंड की दोहरी मार पड़ रही है, जहां शीतलहर से ठंड में इजाफा हो रहा है. वहीं दिल्ली की हवा में घुला जहर भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली में प्रदूषण से हाल बेहाल है. आज भी दिल्ली का ओवरऑल AQI बेहद खराब श्रेणी में है. समीर ऐप के मुताबिक सुबह 6 बजे दिल्ली का AQI 318 दर्ज किया गया.

वहीं कई इलाके अभी भी रेड जोन में हैं, जहां का AQI लगातार 300 के पार बना हुआ है. इनमें बवाना की हवा सबसे ज्यादा खराब है, जहां AQI 367 है. अलीपुर का AQI-322, आनंद विहार का AQI-354, अशोक विहार का AQI-338, बुराड़ी क्रॉसिंग का AQI-327, चांदनी चौक का AQI-322, मथुरा रोड का AQI-303, डॉ. कर्णी सिंह का AQI-330, DTU का AQI-345 है.

300 के पार इन इलाकों का AQI

इसके साथ ही द्वारका सेक्टर-8 का AQI-325, दिलशाद गार्डन का AQI-315, ITO का AQI-325, जहांगीरपुरी का AQI-349, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का AQI-323, नरेला का AQI-343, नेहरू नगर का AQI-346, नॉर्थ कैंपस का AQI-326, ओखला का AQI-325, पटपड़गंज का AQI-340, पंजाबी बाग का AQI-334, RK पुरम का AQI-334, रोहिणी का AQI-349, सीरीफोर्ट का AQI-329, विवेक विहार का AQI-355, वजीरपुर का AQI- 349 है.

इसके अलावा कुछ इलाके ऑरेंज जोन में हैं. एनसीआर में भी AQI गंभीर श्रेणी में है. सुबह 6 बजे नोएडा का AQI 332, गाजियाबाद का AQI 326 और गुरुग्राम का AQI 280 है.

एरिया AQI लेवल
आया नगर 267
IGI एयरपोर्ट 227
लोधी रोड 292
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम 294
नजफगढ़ 289
शादीपुर 262

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली वालों स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है. लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है, साथ ही आंखों में जलन और गले में खराश भी हो रही है. प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की ओर से कई कोशिश की जा रही हैं. हालांकि, इन प्रयासों का असर कम ही नजर आ रहा है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को इलेक्ट्रिक हीटर वितरित किए.

सीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, दिल्ली हाट, पीतमपुरा में विभिन्न RWAs को इलेक्ट्रिक हीटर वितरित किए. सर्दी के मौसम में अलाव जलाने से फैलने वाला धुआं प्रदूषण बढ़ाता है. ऐसे में इलेक्ट्रिक हीटर एक स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प हैयह केवल वितरण नहीं, बल्कि दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक व्यावहारिक और संवेदनशील कदम है. राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए हम हर मोर्चे पर कार्यरत हैं. मिस्ट स्प्रे सिस्टम, मैकेनिकल स्वीपिंग, वॉटर स्प्रिंकलर्स, सड़कों की धुलाई और डस्ट कंट्रोल के लिए टीमें निरंतर काम कर रही हैं.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |