गोवा अग्निकांड से झारखंड में मातम! जलकर मरे 3 युवक, सगे भाइयों की मौत से पिता सदमे में, बार-बार हो रहे बेहोश, परिवार तबाह

गोवा नाइट क्लब के अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई है. इनमें सबसे ज्यादा कर्मचारियों की जान गई. इन्हीं में से तीन युवक झारखंड के रहने वाले थे. तीनों युवक झारखंड से गोवा कमाने के लिए गए थे और अपरोरा इलाके के नाइट ‘Birch by Romeo Lane’ क्लब में काम कर रहे थे. 6 दिसंबर को हुए अग्निकांड में तीनों की जान चली गई. इनमें से दो सगे भाई थे.

मृतकों में जो दो सगे भाई थे. उनकी पहचान रांची के लापुंग थाना क्षेत्र के फतेहपुर के रहने वाले 24 साल के प्रदीप महतो और 22 साल के विनोद महतो के रूप में हुई. वहीं तीसरे युवक की पहचान खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर के रहने वाले 22 साल के मोहित मुंडा के रूप में हुई है. तीनों की मौत की जानकारी जैसे ही उनके परिवार वालों को लगी, परिवार में मातम छा गया.

बार-बार बेहोश हो रहे विनोद-प्रदीप के पिता

विनोद महतो और प्रदीप महतो के परिवार वालों को उनके रिश्तेदार निशान कुमार ने हादसे की जानकारी दी. जैसे ही उनके परिवार को दोनों भाइयों की मौत के बारे में पता लगा उनके परिवार में कोहराम मच गया. विनोद और प्रदीप के बड़े भाई फगु महतो ने बताया कि दोनों भाइयों की मौत का उनके पिता धनेश्वर महतो को गहरा सदमा लगा है. वह बार-बार बेहोश हो रहे हैं और भाइयों को याद कर रहे हैं.

वहीं गोविंदपुर के मोहित मुंडा की मौत के बाद उनके परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार में चीख-पुकार मची हुई है. बताया जा रहा है कि फतेहपुर और गोविंदपुर के साथ-साथ आसपास के गांव के भी कई युवक काम के लिए गोवा गए थे. उन्होंने अस्पताल पहुंचकर शवों की पहचान की और उनके परिजन को जानकारी दी. अब गोवा में काम के लिए गए युवकों के परिजन भी दहशत में आ गए हैं. वह अपने-अपने बच्चों को फोन कर उनकी खैरियत पूछ रहे हैं.

Died List

मृतकों में ज्यादा कर्मचारी शामिल

सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों में ज्यादातर नाइट क्लब के कर्मचारी शामिल हैं, जो उत्तराखंड, झारखंड, असम, नेपाल और उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. उनकी पहचान भी हो गई है. वहीं 4 मृतक दिल्ली के रहने वाले थे, जो एक ही परिवार के सदस्य थे. इनमें विनोद कुमार, सरोज जोशी, अनीता जोशी और कमला जोशी शामिल थे, जो गोवा में घूमने के लिए गए थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |     वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |