साउथ एक्ट्रेस गैंगरेप केस में आज बड़ा फैसला! मलयालम हीरो दिलीप भी आरोपी, जानें क्या है 8 साल पुराना यह सनसनीखेज मामला

केरल में 2017 को एक चलती कार में हुए मशहूर एक्ट्रेस के साथ रेप की घटना पर एर्नाकुलम डिस्ट्रिक्ट सेशन कोर्ट आज फैसला सुनाएगी. इस केस में एक्टर दिलीप मुख्य आरोपियों में से एक हैं. पहले आरोपी ‘पलसुर’ सुनी ने रेप और उसका वीडियो से रिकॉर्ड करने का आरोप है, जबकि एक्टर दिलीप को मुख्य सजिशकर्ता बताया गया है.

यह घटना तब हुई जब एक्ट्रेस एक फिल्म शूट के लिए त्रिशूर से कोच्चि जा रही थी. प्रॉसिक्यूशन का दावा है कि दिलीप ने इस पूरे रेप की साजिश रची थी, जिसमें पहले ही वो 84 दिन की जेल काट चुके हैं.

मामले की सुनवाई 2018 में शुरू हुई थी, लेकिन इसे कई बार रोका गया. पीड़ित अभिनेत्री ने दो बार उच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया और केस की सुनवाई कर रहे दो स्पेशल प्रॉसिक्यूटर ने इस्तीफा दे दिया.

इसके अलावा कोविड-19 लॉकडाउन भी ट्रायल लंबा चलने की वजह बना. दोनों पक्षों ने तरह-तरह के आदेशों के खिलाफ अदालत में अपील भी की. अब करीब 8 साल इस मामले में कोर्ट फैसला सुनाने जा रहा है, जिसपर सभी की नजरें टिकी हैं. इसके मामले में दिलीप और सुनी समेत 9 आरोपी बनाए गए हैं.

क्यों लंबा चला ट्रायल?

अदालत ने इस मामले में करीब 1700 दस्तावेज और 261 गवाहों का साक्ष्य लिया, जिनमें फिल्म जगत के कई नामचीन लोग शामिल थे. पूरी सुनवाई इन-कैमरा हुई, यानी मीडिया या आम जनता को इसमें शामिल नहीं होने दिया गया. केरल के इस चर्चित और लंबे मुकदमे का आज अंत होने जा रहा है, एर्नाकुलम प्रिंसिपल सेशन जज हनी एम. वर्गीसे आज फैसला सुनाएंगी.

गैंगरेप और किडनैपिंग से लेकर आपराधिक साजिश तक कौन हैं 9 आरोपी

  • पल्सर सुनी (एन.एस. सुनील) सुनी पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर यौन हमला किया और उसे फिल्माया. उसने दावा किया कि उसे दिलीप ने 15 मिलियन रुपये में हायर किया था. सालों हिरासत में बिताने के बाद सुनी को सितंबर 2024 में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी.
  • दिलीप (पी. गोपालकृष्णन) दिलीप इस मामले में कथित मास्टरमाइंड है. जिस पर लगे आरोपों में आपराधिक साजिश, गैंगरेप, गलत तरीके से हिरासत में रखना, सबूतों को नष्ट करना और अश्लील तस्वीरें बांटना शामिल है.

इसके अलावा मार्टिन एंटनी, बी. मणिकंदन, वी.पी. विजीश, एच. सलीम (वदिवल सलीम), प्रदीप, चार्ली थॉमस भी मुख्य आरोपी हैं, जिन पर गैंगरेप, अपहरण और आपराधिक साज़िश का आरोप है.

दूसरे चार्जशीट में जोड़े गए नाम- सनिलकुमार (मेस्त्री सनिलन) का नाम बाद में सप्लीमेंट्री चार्जशीट के ज़रिए जोड़ा गया. वहीं वीआईपी सरथ, जो दिलीप का दोस्त है. उसका नाम भी दूसरी चार्जशीट में जोड़ा गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |