बंगाल में बाबरी मस्जिद के लिए ऐतिहासिक चंदा! पैसे गिनने में लगीं मशीनें और लोग, हुमायूं कबीर ने शेयर किया चौंकाने वाला वीडियो

पश्चिम बंगाल के निष्कासित TMC विधायक हुमायूं कबीर ने अयोध्या में तोड़ी गई बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मुर्शिदाबाद में एक नई मस्जिद की बुनियाद रख दी है. तमाम विवाद और विरोध के बाद हुमायूं अपने साथ सभी मुसलमानों का समर्थन होने का दावा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मस्जिद निर्माण के लिए सभी मुसलमान आगे आ रहे हैं.

हुमायूं कबीर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के लिए चंदे की रकम गिनने का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें लोगों की चंदा गिनता हुआ दिखाया गया है. हुमायूं कबीर का दावा कुल 11 बक्से चंदे मेंQ जमा हुए हैं.

चंदा गिनने के लिए लगे 30 लोग

उन्होंने बताया कि उनके बैंक अकाउंट में QR कोड के ज़रिए 93 लाख रुपये आए हैं. पैसे गिनने के लिए 30 लोगों को लगाया गया है. साथ ही पैसे गिनने वाली मशीन की भी मदद ली जा रही है. हुमायूं ने यह भी कहा कि सब कह रहे हैं कि वह BJP से मिले फंड से मस्जिद बना रहे हैं, उनका यह लाइव वीडियो इसे साबित करने के लिए है. पैसे गिनने का काम CCTV की निगरानी में चल रहा है. उनकी बाबरी मस्जिद चंदे के पैसे से बनेगी.

अपनी पार्टी बनाने का किया ऐलान

TMC से बाहर होने के बाद एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में हुमायूं कबीर ने बताया कि वह 22 दिसंबर को अपनी नई पार्टी बनाएंगे. उन्होंने कहा, “मैं एक नई पार्टी बनाऊंगा जो मुसलमानों के लिए काम करेगी. मैं 135 सीटों पर उम्मीदवार उतारूंगा. मैं बंगाल चुनाव में गेम-चेंजर बनूंगा. मैं AIMIM के संपर्क में हूं और उनके साथ चुनाव लड़ुंगा. मेरी ओवैसी से बात हुई है.” अभी तक न तो AIMIM और न ही ओवैसी ने इस पर कोई कमेंट किया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |