रीवा में जबरदस्त ब्लास्ट, उड़कर 50 फीट दूर जा गिरा शख्स, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

रीवा: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर मे आज शनिवार की दोपहर हड़कंप मच गया. यहां एक दुकान मे तेज धमाके के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि एक युवक अपनी दुकान के बाहर एक ट्रक के टायर में हवा भर रहा था. इसी दौरान ट्रक का टायर तेज धमाके के साथ फट गया. धमाके के साथ युवक तकरीबन 50 फीट दूर जा गिरा. हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई हैं, इलाज के लिए उसे संजय गांधी अस्पताल मे भरती कराया गया है.

टायर मे हवा भरते समय ब्लास्ट, 50 फीट दूर जा गिरा युवक

यह घटना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर की बताई जा रही है. स्थानीय निवासी शेराज खान शनिवार की दोपहर अपने दुकान में काम कर रहा था. दोपहर तकरीबन 2 बजे वह अपनी दुकान के बाहर एक ट्रक के टायर मे हवा भर रहा था. तभी ट्रक के टायर में हवा का दबाव बढ़ा और अचानक से टायर ब्लास्ट हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पूरे घटनाक्रम का CCTV फुटेज सामने आया है जिसमे तेज धमाके के साथ धूल का गुबार दिखाई दे रहा है.

108 एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचने का आरोप

घटना के बाद तत्काल स्थानीय लोग दौड़ कर वहां पहुंचे. 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई लेकिन तकरीबन 1 घंटा बीत जाने के बावजूद एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंचा. हादसे में युवक के पैर और हाथ मे गंभीर चोटें आई हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल घायल युवक को निजी वाहन से संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां गंभीर हालत में घायल का इलाज किया जा रहा है.

टायर मे ब्लास्ट की घटना CCTV मे कैद. थाना प्रभारी ने दी जानकारी

घटना को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया “थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में पंचर की दुकान है. एक कर्मचारी ट्रक के टायर में हवा भर रहा था. हवा भरने के दौरान टायर में अचानक से ब्लास्ट हुआ जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. परिजनों द्वारा घायल को अस्पताल पहुंचाया गया.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |