अब संसद में खुलेगा इंडिगो संकट का राज! संसदीय समिति ने सभी एयरलाइंस और DGCA को तलब किया, क्या होगा बड़ा खुलासा?

इंडिगो की उड़ानों के बड़े पैमाने पर रद्द होने के कारण यात्रियों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, जिसको देखते हुए परिवहन, पर्यटन और नागरिक उड्डयन पर बनी संसदीय समिति जल्द ही सभी एयरलाइंस और अन्य संबंधित पक्षों को तलब करेगी. साथ ही विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए और विमानन मंत्रालय के अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक जेडीयू सांसद संजय कुमार झा की अध्यक्षता वाली यह समिति इस मामले पर इन सभी से जवाब मांगेगी. साथ ही भविष्य में इस तरह की अड़चनें दोबारा न हों, इसके लिए रास्ते भी तलाशे जाएंगे, गौरतलब है कि कई सांसदों और मंत्रियों को भी उड़ानें रद्द होने के कारण परेशानी हुई है. परेशान होने वाले मंत्री-सांसदों में से कई इस समिति के सदस्य भी हैं.

सांसदों को यात्रियों ने बताई अपनी परेशानी

कई परेशान यात्रियों ने इंडिगो की उड़ाने रद्द होने के बाद आई दिक्कतों को सांसदों को बताया था और एक्शन लेने की मांग की है. समिति इस मुद्दे पर भी चर्चा करेगी कि एयरलाइनों ने किराए क्यों बढ़ा कर आसमान पर पहुंचाया गया. इस बीच, सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) या न्यायिक आयोग के गठन की मांग की.

फ्लाइट ऑपरेशन में हुआ सुधार

फ्लाइट ऑपरेशन में रुकावट से पिछले 6 दिनों से चल रहे हंगामे के बाद, इंडिगो ने एक बड़ा अपडेट शेयर किया है. एयरलाइन ने डेस्टिनेशन के मामले में अपने 95 परसेंट नेटवर्क कनेक्टिविटी को फिर से शुरू कर दिया है. इंडिगो ने एक बयान में कहा कि शनिवार को एयरलाइन ने 138 में से 135 डेस्टिनेशन के लिए उड़ानें भरीं और दिन के आखिर तक 1500 से ज़्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट करने की राह पर है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |     वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |