अजीबोगरीब मामला! पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से क्यों लगाई मदद की गुहार? किस गंभीर मामले में मांगा इंसाफ?

पाकिस्तान की महिला निकिता नागदेव का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पाकिस्तानी महिला पीएम मोदी से इंसाफ मांगती दिखाई दे रही हैं. महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने उन्हें कराची में छोड़ दिया है और अब वो यहां दिल्ली में दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहे हैं. एक पाकिस्तानी महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे कराची में छोड़ दिया और दिल्ली में गुपचुप तरीके से दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है. निकिता नागदेव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई है.

निकिता, जो कराची की रहने वाली हैं, उनका आरोप है कि उन्होंने 26 जनवरी 2020 को कराची में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विक्रम नागदेव से शादी की थी. विक्रम एक पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति हैं, जो इंदौर में लंबे समय के वीजा पर रह रहे थे. शादी के एक महीने बाद, 26 फरवरी को विक्रम उन्हें भारत लेकर आए. लेकिन, कुछ ही महीनों में, निकिता के अनुसार, उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई.

महिला ने पति पर लगाए कई आरोप

इसी के बाद निकिता ने बताया कि 9 जुलाई 2020 को उन्हें वीजा तकनीकी समस्या का बहाना बनाकर अटारी बॉर्डर पर छोड़ दिया गया और जबरदस्ती पाकिस्तान वापस भेज दिया गया. जबरदस्ती पाकिस्तान भेजने के बाद पति ने कभी दोबारा उन्हें भारत वापस लाने की कोशिश नहीं की. अपने भावुक वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा, मैं लगातार उनसे मुझे भारत बुलाने की गुजारिश करती रही, लेकिन उन्होंने हर बार मना कर दिया.

अपने वीडियो मैसेज में न्याय की मांग करते हुए निकिता ने कहा कि मैं यहां कराची में अपने माता-पिता के घर पर हूं और वहां विक्रम दूसरी शादी करने की तैयारी में हैं. अगर मुझे इंसाफ नहीं मिलता है तो महिलाओं का न्याय पर से विश्वास उठ जाएगा. कई लड़कियां अपनी ससुराल में शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलती हैं. मैं सभी से आग्रह करती हूं कि मेरे साथ खड़े हों.

निकिता ने किए कई बड़े खुलासे

उन्होंने अपने विवाह के तुरंत बाद झेलें गए चौंकाने वाले व्यवहार का भी जिक्र किया. जब मैं पाकिस्तान से अपने ससुराल लौटी, तो उनका रवैया पूरी तरह बदल चुका था. मुझे पता चला कि मेरे पति का मेरे ही एक रिश्तेदार के साथ संबंध था. जब मैंने यह बात अपने ससुर को बताई, तो उन्होंने कहा, लड़कों के अफेयर होते हैं, इसमें कुछ नहीं किया जा सकता.

निकिता ने आगे कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन के समय विक्रम ने उन्हें पाकिस्तान लौटने के लिए फोर्स किया. साथ ही निकिता ने कहा कि अब वो उन्हें भारत आने से मना कर रहे हैं. उन्होंने कहा, भारत में हर महिला न्याय की हकदार है.

निकिता ने लिया एक्शन

कराची लौटने के बाद निकिता को पता चला कि विक्रम दिल्ली की एक महिला से दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है, जबकि वो अब भी कानूनी रूप से उसकी पत्नी हैं. निकिता ने 27 जनवरी 2025 को एक लिखित शिकायत दर्ज कराई.

मामला सिंधी पंच मेडिएशन एंड लीगल काउंसिल सेंटर के समक्ष पहुंचा, जो मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की ओर से अधिकृत है. सेंटर ने विक्रम और उसकी कथित मंगेतर को नोटिस जारी किए और सुनवाई भी की, लेकिन मध्यस्थता विफल रही. 30 अप्रैल 2025 की अपनी रिपोर्ट में सेंटर ने कहा कि चूंकि पति-पत्नी दोनों ही भारतीय नागरिक नहीं हैं, इसलिए मामला पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र में आता है और यह अनुशंसा की कि विक्रम को पाकिस्तान भेजा जाए.

यह मामला इंदौर में पहली बार नहीं उठा था. मई 2025 में निकिता ने इंदौर सोशल पंचायत से भी सहायता मांगी थी. पंचायत ने भी विक्रम को पाकिस्तान भेजने की सिफारिश की थी. कलेक्टर आशीष सिंह ने पुष्टि की थी कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |