रसोई के चाकू को बनाया कूची और 24 कैरेट सोने पर उतार दिया…जो बना गजब बना

भोपाल: कलाकार अपना कैनवास भी ढूंढ लेता है और अपनी कूची भी. लेकिन भोपाल की चित्रकार नवाब जहां बेगम ने अपनी ये तलाश जहां जाकर खत्म की है, आप जानकर हैरान रह जाएंगे. नवाब जहां का कैनवास खरा खरा सोना और सौ टंच चांदी है. और इस कैनवास पर जो लकीरों से तस्वीर उभरती है वो रसोई के चाकू से.

भोपाल की इस कलाकार ने अपने कैनवास को एक पुल बनाया है. जिसमें मध्य प्रदेश का पारंपरिक गोंड और मांडना आर्ट दुनिया के दूसरे हिस्से तक पहुंचाया जा सके. 24 कैरेट सोने पर पेंटिग का विश्व रिकार्ड बना चुकीं नवाब जहां बेगम शायरी को अपने कैनवास का सब्जेक्ट बना लेती हैं. नवाब जहां बताती हैं चाकू से पेंटिग करने वाली वे पहली कलाकार हैं.

24 कैरेट कैनवास पर चाकू से उतरती कलाकारी
आप अंदाजा लगाइए कि पूरा एक कैनवास 24 कैरेट सोने का बना हो. सोने के इस कैनवास पर जो लकीरें हों वो रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू की नोक के स्ट्रोक से बनाई गई हों. भोपाल की रहने वाली नवाब जहां बेगम ने ये कमाल किया है. उन्होंने भारत की पारंपरिक चित्रकारी को इस तरह सुनहरे कैनवास पर उतारा है. इस प्रयोग ने उन्हें दुनिया के नक्शे पर नई पहचान दी.

 प्रयोग किया की मध्य प्रदेश की जो पारंपरिक कलाएं हैं उन्हें शुद्ध सोने और चांदी में पेश किया जाए. इस तरह से मैंने उन कलाओं को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर लाने का प्रयास किया.” वे बताती हैं, ”कलाकृतियों में खरे सोने को शामिल करने की बदौलत उनका काम और नाम विश्व रिकार्ड में दर्ज हुआ है. हार्वर्ड वर्ल्ड किराड्स लोंडन से मान्यता दी गई है.” नवाब जहां बेगम कहती हैं, ”बेशक सोने का इस्तेमाल है तो ये पेंटिंग अलग होती ही है. लेकिन उसके मंहगा होने की वजह सोने से ज्यादा उस कैनवास पर उतरी कला है.”

ताकि सबकुछ काटने वाला चाकू जोड़ने वाला भी बने
नवाब जहां बेगम ने रसोई के चाकू की परिभाषा बदल दी. वे कहती हैं, ”चाकू हमेशा काटता है हम सब यही जानते हैं. मैने सोचा क्यों ना इसी चाकू से दुनिया को जोड़ा जाए. तो मैं तो कैनवास पर चाकू से चित्र उकेरती हूं. उसमें मध्य प्रदेश का गोंड आर्ड, मांडना आर्ट और पारंपरिक कला को दर्ज करती हूं. हमारे प्रदेश और देश की ये पारंपरिक कलाकृतियां अब दुनिया भर में पहुंच रही हैं.” नवाब जहां बेगम की कलाकृतियां यूके, आस्ट्रेलिया, सऊदी अरब और मालदीव तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंची हैं. नवाब जहां को अब तक नारी शक्ति पुरस्कार वुमन ऑफ सब्सटेंस अवार्ड मिला है. 2024 में उन्हें पाइड ऑफ मध्य प्रदेश का ताज पहनाया गया.

जावेद अख्तर के शायरी नवाब जहां के कैनवास पर
नवाब जहां ने मशहूर शायर जावेद अख्तर की शायरी अपने कैनवास पर उतारी है. उनका एक शेर है, ”क्यों डरे जिंदगी में क्या होगा कुछ ना होगा तो तजुर्बा होगा.” नवाब जहां बेगम ने जावेद साहब की शायरी की लाइव कैलीग्राफी भी की. हाल में दुबई में 29 नवम्बर से शुरु हुए इंडिया क्लब फेस्टिवल में उनकी चुनिंदा 6 पेटिंग्स शामिल हुई हैं.सिरेमिक पर काम कर रहीं आर्टिस्ट निर्मला शर्मा कहती हैं, ”मुझे लगता है कि ये वाकई नया प्रयोग है. चाकू के मायने ही बदल दिए हैं. ऐसे प्रयोग कलाकार ही कर सकता है. हालांकि सिरेमिक में ऐसे कई औजार होते हैं हमारे पास लेकिन नवाब जहां ने तो पूरी तरह से चाकू का ही इस्तेमाल किया है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |