तमिलनाडु में दिल दहला देने वाली घटना: 5 साल के मासूम के गले में अटका केला, तड़प-तड़प कर हुई दर्दनाक मौत

तमिलनाडु के इरोड जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां केला खाने के दौरान दम घुटने से पांच साल के मासूम की मौत हो गई. इस घटना से बच्चे के माता-पिता सदमे में हैं. उनका रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि बच्चा केला खा रहा था, तभी उसके गले में केला फंस गया. परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

यह पूरा मामला इरोड जिले के अन्नाई सत्य नगर का है. यहां रहने वाले मणिक्कम का पांच साल का बेटा साईशरण केला खा रहा था, तभी उसके गले में केला फंस गया. उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी. माता-पिता पड़ोसी की मदद से बच्चे को इरोड के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए. बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां ले जाने के दौरान रास्ते में ही साई की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. करुंगलपलायम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गले में केला फंसने से मासूम की मौत

मृतक बच्चे के पिता मणिक्कम और माता महालक्ष्मी मजदूरी करते हैं. इसी के चलते आमतौर पर उनके दोनों बच्चे अपनी दादी के साथ रहते थे. मंगलवार की रात दादी ने साईशरण को केला खाने के लिए दिया था. अचानक केला उसके सांस लेने वाली नली में फंस गया. बच्चे का दम घुटने लगा. परिजन उसे देख परेशान हो गए. वह उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन वह बच नहीं सका. डॉक्टरों ने बताया कि दम घुटने के दौरान अगर बच्चे को तुरंत इलाज मिलता तो वह बच सकता था.

‘टुकड़ों में दे खाना…’

डॉक्टर बताते हैं कि छोटे बच्चों को खाने की चीजें टुकड़ों में काटकर देनी चाहिए, ताकि वह उसे आराम से निगल सके. खाना फंसने पर या फिर दम घुटने की स्थिति में बच्चे की पीठ थपथपानी चाहिए. इसके ग्रासनली में फंसी चीज को बाहर निकलने में मदद मिलती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |     वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |