दिल्ली का दम घुट रहा! 31 इलाकों की हवा ‘खतरनाक’ श्रेणी में, आनंद विहार और आरके पुरम में स्थिति सबसे गंभीर

दिल्ली में प्रदूषण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. सर्दी के साथ ही AQI भी तेजी से बढ़ रहा है. शुक्रवार सुबह ज्यादातर इलाकों में प्रदूषण का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है. इन इलाकों का AQI 300 के पार बना हुआ है. प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है, लेकिन कोई खास असर दिख नहीं रहा है. प्रदूषण का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जिसके चलते उन्हें काफी बीमारियां हो रही हैं

बढ़ते प्रदूषण ने दिल्लीवासियों को चिंता में डाला हुआ है. बीते कई महीनों से वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है. समीर ऐप के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 7 बजे सबसे ज्यादा आरके पुरम का AQI-374 दर्ज किया गया है. इसके अलावा 30 इलाकों में भी AQI की यही स्थिति है. इन इलाकों में पॉल्यूशन रेड जोन में है. कोहरे के साथ-साथ प्रदूषण की मोटी परत ने दिल्ली को घेरा हुआ है. मौसम विभाग ने आज दिन भर दिल्ली में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली में सर्दी-पॉल्यूशन का डबल अटैक

इस दौरान न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. दिल्ली में अब सिर्फ पॉल्यूशन ही नहीं, बल्कि सर्दी का सितम भी शुरू हो गया है. सड़क से लेकर संसद तक पॉल्यूशन के मुद्दे पर सरकार को घेरा जा रहा है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदूषण की स्थिति को बेहतर करने के लिए एक नई समिति की गठन किया है. इसके अध्यक्षता वह खुद करेंगी. इस समिति में मंत्री, अधिकारी और कुछ विशेषज्ञ शामिल होंगे.

31 इलाकों में AQI 300 पार

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रदूषण से जुड़े किसी भी नियम का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाए, चाहे वह किसी व्यक्ति, प्राइवेट संस्था या फिर सरकारी विभाग ने ही क्यों ना किया हो. उन पर जुर्माना लगाया जाए. शुक्रवार सुबह 7 बजे 40 एक्टिव AQI मॉनिटरिंग सेंटर में से 31 पर AQI 300 पार दर्ज किया गया, जो कि खतरनाक श्रेणी में आता है.

एरिया एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)
चांदनी चौक 352
जहांगीपुरी 353
मुंडका 356
नेहरू नगर 366
बवाना 373
रोहिणी 363
विवेक विहार 355
वजीरपुर 358
आनंद विहार 348
अशोक विहार 341
DTU 345
द्वारका सेक्टर-8 343
ITO 322
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 329

जानें NCR का हाल

दिल्ली के अलावा NCR के इलाकों में भी प्रदूषण की स्थिति गंभीर श्रेणी में बनी हुई है. नोएडा का AQI-333, ग्रेटर नोएडा का AQI-304, गाजियाबाद का AQI-318 और गुरुग्राम का AQI-309 रिकॉर्ड किया गया है. यह सभी इलाके प्रदूषण के रेड जोन में है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |