सड़क पर खेल रहे 5 साल के मासूम को कार ने रौंदा, अस्पताल में भर्ती करा ड्राइवर फरार

ग्वालियर: एक 5 साल के मासूम बच्चे को कार से रौंदने का मामला सामने आया है. कार सवार ने बच्चे पर कार चढ़ा कर पार कर दी. बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. मासूम की दादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

सड़क पर खेलते बच्चे पर चढ़ा दी कार

असल में घटना ग्वालियर के सेवानगर इलाके में स्थित कुमुद अपार्टमेंट के सामने की है. बताया जा रहा है कि, कुमुद अपार्टमेंट के सामने ही पूनम छारी की दुकान है. शाम को दुकान के बाहर पूनम का 5 साल का नाती कियान खेल रहा था. दुकान के सामने ही सड़क पार मोहित तोमर की सफेद रंग की कार खड़ी हुई थी. करीब साढ़े 5 बजे मोहित तोमर अपनी गाड़ी पर आया और उसमे अंदर बैठ गया. उस समय भी 5 साल का कियान गाड़ी के सामने ही खेल रहा था. फिर लापरवाही से गाड़ी चालू करते हुए आरोपी मोहित ने कार आगे बढ़ते हुए बच्चे के ऊपर से टायर चढ़ते हुए निकाल दी.

चीख सुनकर बच्चे के पास पहुंचे परिजन

गाड़ी बच्चे पर चढ़ते ही उसकी चीख निकल पड़ी. जिसे सुनकर दादी पूनम और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे. घटना के बाद आरोपी मोहित तोमर दादी पूनम के साथ बच्चे को एक निजी अस्पताल ले गया. उसका प्राथमिक इलाज कराने के बाद वह मौके से गायब हो गया. वहीं जब घटना की जानकारी बच्चे के पिता और अन्य परिजनों को लगी, तो वे भी अस्पताल पहुंचे. बच्चे की हालत गंभीर थी, उसके चेहरे, और बाएं पैर के साथ शरीर में गंभीर चोटें आई थी. जिसको देखते हुए परिजन ने उसे दूसरे हॉस्पिटल में रैफर करा ले गए. जहां उसका इलाज जारी है.

सीसीटीवी में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद कियान की दादी और पिता ग्वालियर पुलिस थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी. इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए ग्वालियर एएसपी जयराज कुबेर ने बताया है कि, “फ़रियादी की शिकायत पर ग्वालियर थाना पुलिस ने आरोपी मोहित तोमर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमे 1 कार सवार बच्चे को कार से रौंदते दिखायी दे रहा है. पुलिस अब सभी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही अग्रिम कार्रवाई करेगी.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |