बिजनौर में BLO की मौत पर हड़कंप! हार्ट अटैक से गई जान, परिवार ने सदमे में कही ये बात, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मृतका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं. मृतका की पहचान शोभा रानी के रूप में हुई, जिनकी शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. उनकी मौत के बाद उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बताया जा रहा है कि महिला कुछ दिनों से बीमार चल रही थी.

जानकारी के मुताबिक धामपुर की रहने वाली शोभा रानी की शुक्रवार देर रात तबीयत बिगड़ गई. परिवार ने उन्हें तुरंत एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मुरादाबाद के प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया, जहां भर्ती किए जाने के बाद शनिवार सुबह लगभग 10 बजे दिल का दौरा पड़ने से शोभा देवी की मौत हो गई.

हार्ट अटैक से BLO की मौत

शोभा देवी के पति ने बताया कि उनकी पत्नी हाल ही में स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं, लेकिन अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ जाएगा और इस तरह से मौत हो जाएगी. इसका अंदाजा किसी को नहीं था. परिवार के अनुसार शोभा रानी का एक बेटा और एक बेटी है, जिन पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. शोभा रानी धामपुर के मोहल्ला बाड़वान की रहने वाली थीं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ-साथ बूथ नंबर 97 पर बीएलओ के रूप में नियुक्त थीं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि वह अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाती थीं और सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहती थीं. उनकी अचानक हुई मौत से मोहल्ला और कार्यक्षेत्र में संवेदना का माहौल है. इस समय देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की प्रक्रिया चल रही है, जिसके लिए BLO की ड्यूटी लगाई है. शोभा देवी भी बूथ नंबर 97 पर नियुक्त हुई थीं. इस जिम्मेदारी को काफी ईमानदारी से निभा रही थीं, लेकिन उनकी अचानक से मौत हो गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |