चप्पल के फीते पर पंचायत और हत्या! झारखंड में बकरा और शराब की डिमांड पूरी न होने पर बुजुर्ग दंपति को मारा, दिल दहला देने वाली घटना

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां चप्पल के फीते को लेकर शुरू हुआ छोटा-सा विवाद इतना बढ़ गया कि एक पड़ोसी ने गुस्से में आकर एक बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी. मामूली बात पर हुई इस निर्मम वारदात ने पूरे इलाके में दहशत पैदा कर दी है. पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ जारी है.

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना किरीबुरू थाना क्षेत्र के गुआगु गांव में हुई. मृतक 72 वर्षीय सरगिया बालमुचू और उनकी 65 वर्षीय पत्नी मुक्ता बालमुचू आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते थे. दंपति के बेटे, 31 वर्षीय चरण बालमुचू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एसपी अमित रेणु ने मामले की जांच के लिए एसडीपीओ अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई.

चप्पल का फीता कटा हुआ देखकर आरोपी भड़क उठा

पुलिस ने बताया कि इस हत्या का आरोपी दंपति का पड़ोसी जंगम बालमुचू है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी चप्पल का फीता कटा हुआ देखकर आपा खो बैठा. जंगम ने इसके लिए दंपति की बेटियों को जिम्मेदार ठहराया. इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया.

विवाद को सुलझाने के लिए पिछले रविवार को पंचायत की बैठक भी बुलाई गई, लेकिन मामला निपटने के बजाय और अधिक उलझ गया. ग्रामीणों ने बताया कि बैठक के दौरान जंगम ने पंचायत के सामने एक बकरा और हंडिया (चावल से बनायी जाने वाली पारंपरिक शराब) की मांग की. दंपति ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए यह मांग पूरी करने में असमर्थता जाहिर की. इसके बाद आरोपी बेहद नाराज होकर बैठक से उठकर चला गया.

पुलिस के अनुसार, इसी गुस्से में आरोपी ने रविवार रात दंपति के घर जाकर इस घटना को अंजाम दिया. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने कुल्हाड़ी से दोनों की गर्दन काटकर हत्या की. आसपास के लोगों को रात में कुछ पता नहीं चल पाया.

खून से लथपथ हालत में मृत पड़े थे

घटना का खुलासा तब हुआ, जब मंगलवार सुबह गांव में बदबू फैलने लगी. ग्रामीण जब दंपति के घर पहुंचे तो वे खून से लथपथ हालत में मृत पड़े थे. पहले सभी को लगा कि वे सो रहे हैं, लेकिन करीब जाकर देखने पर इसकी सच्चाई सामने आई. इस दृश्य को देखकर ग्रामीण सन्न रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है. गांव में इस वारदात के बाद भय और तनाव का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोग अब भी विश्वास नहीं कर पा रहे कि इतनी मामूली बात पर इतनी बड़ी वारदात हो सकती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |