पति ने कराया वर्जिनिटी टेस्ट, पत्नी ने दे दी जान! 7 पन्नों के सुसाइड नोट में खोले पति के राज, लिखा- ‘तेरा जरूर बॉयफ्रेंड होगा…’

महाराष्ट्र के नासिक में एक महिला ने अपनी शादी के कुछ महीने बाद ही आत्महत्या कर ली, लेकिन मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने पति और ससुराल वालों को बताया. उसने सुसाइड नोट में कई खुलासें किए और हैरान करने वाली बातें लिखीं. उसने लिखा कि उसने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर ये कदम उठाया. उसने आत्महत्या करने से पहले सात पन्नों का सुसाइड नोट लिखा. पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए उसके पति और तीन ननदों के साथ सास को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतका की पहचान नेहा नाम की महिला की रूप हुई, जिसकी शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी और अब उसने अपनी जान दे दी. नेहा ने सात पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा, “मेरा नाम नेहा बापू दावरे उर्फ नेहा संतोष पवार है. मेरी शादी 4 जून 2025 को रेशमबांध बुके हॉल में संतोष पंडित पवार के साथ हुई थी और अक्टूबर में हमारी शादी टूट भी गई. उसने लिखा कि थोड़ा-थोड़ा मरने अच्छा है कि एक ही बार जान दे दी जाए.

पति ने कराया था वर्जिनिटी टेस्ट

नेहा ने सुसाइड नोट में आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति उसके चरित्र पर शक करता है. यहां तक कि उसके पति ने उसका वर्जिनिटी टेस्ट भी कराया था. नेहा ने लिखा कि वह हमेशा यही कहता है कि तेरा जरूर कोई बॉयफ्रेंड होगा. यही नहीं नेहा का पति संतोष उसकी मां के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल करता और गालियां देता था. उसने ये भी लिखा कि उसकी तीनों ननदें उसे परेशान करती हैं और सास भी उसे छोटी-छोटी सी बातों पर तानें मारती रहती हैं. उसकी सास ने भी एक बार नेहा से ये तक पूछा था कि उसे पीरियड्स आ रहे हैं या नहीं.

प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें दिखाता था पति

नेहा ने अपने पति के अवैध संबंधों का भी सुसाइड नोट में जिक्र किया. नेहा ने लिखा कि संतोष ने उसे अपनी प्रेमिका के साथ अश्लील तस्वीरें दिखाईं. जब वह मायके चली गई तो वह उसकी मां को भी परेशान करने लगा. नेहा ने लिखा कि इस सब से तंग आकर मैंने मरने का फैसला किया. रोज थोड़ा-थोड़ा मरने के बजाय, मैं एक ही बार अपनी जान दे दूं. अब पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया और आरोपी पति, तीनों ननदे और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |