टेम्पररी डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट वैलिड है तो देना होगा रिजर्वेशन का लाभ : हाईकोर्ट

जबलपुर : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अपने अहम फैसले में कहा है कि टेम्पररी डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट वैलिड है तो रिजर्वेशन का लाभ प्रदान किया जाना चाहिए. ये फैसला कोर्ट ने एक याचिका पर दिया, जिसमें मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के पद के लिए याचिकाकर्ता का कैंडिडेचर स्वीकार नहीं किया गया था. इस मामले में हाईकोर्ट जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने कहा कि 30 दिनों के अंदर याचिकाकर्ता का अपॉइंटमेंट ऑर्डर जारी किए जाएं.

क्या है पूरा मामला?

बालाघाट निवासी पुरवेष ढांडे की ओर से दायर की गई याचिका में कहा गया था कि उसने मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) के पद के लिए रिज़र्व कैटेगरी में आवेदन किया था. उसने कंपनी द्वारा दिए गए विज्ञापन के अनुसार अपना कैंडिडेचर जमा किया है. विज्ञापन में दिव्यांग व्यक्ति के लिए आरक्षण का प्रावधान था. याचिकाकर्ता 60 प्रतिशत दिव्यांग है लेकिन डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में परमानेंट डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट नहीं होने के कारण उसके कैंडिडेचर पर विचार नहीं किया गया.

परमानेंट डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट पर दिया गया ये तर्क

याचिका में कहा गया था कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिसम्बर 2024 में जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार परमानेंट डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी. याचिकाकर्ता की ओर से तर्क दिया गया कि उसका डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट जून 2020 तक मान्य है. यह अवधि अवधि पूरी होने के बाद एक्सपर्ट्स याचिकाकर्ता की डिसेबिलिटी की डिग्री की जांच करते हैं. ऐसा डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट मध्य प्रदेश राइट्स ऑफ पर्सन्स विद डिसेबिलिटी रूल्स, 2017 के रूल 28 के अनुसार जारी किया गया है.

सर्टिफिकेट जारी करना डिसेबिलिटी के नेचर पर निर्भर करता है. अगर भविष्य में डिसेबिलिटी में बदलाव की संभावना है, तो टेम्पररी सर्टिफिकेट जारी किया जाता है, नहीं तो परमानेंट सर्टिफिकेट जारी किया जाता है.

डिसेबिलिटी के तहत रियायतें लेने से नहीं रोक सकते

एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि जारी किए गए डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट के अनुसार याकिचाकर्ता सरकार और सरकार द्वारा फंडेड नॉन-गवर्नमेंट ऑर्गनाइजेशन की स्कीमों के तहत डिसेबिलिटी सुविधाओं, रियायतों और फायदों का हकदार है. एक्ट के सेक्शन 34 और 2017 के रूल्स के रूल-29 को देखने से पता चलता है कि बताए गए प्रोविजन परमानेंट या टेम्पररी डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट के बीच कोई फर्क नहीं करते हैं.

कोर्ट ने आगे कहा कि अनावेदक राज्य सरकार द्वारा सर्कुलर की आड़ में याचिकाकर्ता को रिजर्वेशन का फायदा उठाने से नहीं रोक सकते. एकलपीठ ने इस आदेश के साथ याचिकाकर्ता के पक्ष में राहतकारी आदेश जारी किए हैं. एकलपीठ ने यह भी कहा है कि वैलिडिटी पीरियड खत्म होने पर याचिकाकर्ता की डिसेबिलिटी की हद का आंकलन कर फैसला लेने स्वतंत्र है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |