छिंदवाड़ा में सोने से भी महंगा सीमेंट! 1 लाख 92 हजार रुपए में किसने खरीदा एक बोरी सीमेंट

छिंदवाड़ा: एक बोरी सीमेंट की कीमत ज्यादा से ज्यादा क्या हो सकती है 300, 500 या 1000 रुपए? इतना भी बहुत ज्यादा है, लेकिन अगर यही सीमेंट की बोरी 1 लाख 92 हजार रुपए में खरीदी जाए, तो है न अजब-गजब माजरा. यह गजब कारनामा छिंदवाड़ा की जुन्नारदेव विशाला ग्राम पंचायत में हुआ है. इसके अलावा विधायक निधि से बन रहे इस सामुदायिक भवन का कोई नक्शा नहीं है. जो निर्माण चल रहा है, उसको देखकर नहीं कहा जा सकता कि ये सामुदायिक भवन बन रहा है.

5 लाख रुपए में खरीदी 3 बोरी सीमेंट

जुन्नारदेव विकासखंड के जुन्नारदेव विशाला ग्राम पंचायत में पहली पायरी के नाम से चौरागढ़ की पहाड़ियों की शुरुआत होती है. यहां पर जन सहयोग से शंकरजी की मूर्ति का भी निर्माण कराया जा रहा है. उसी के बगल में सामुदायिक भवन के लिए ग्राम पंचायत का काम चल रहा है. सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, इस प्रोजेक्ट की लागत 24 लाख रुपए है.

इसमें से अभी तक करीब 17 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं. ग्राम पंचायत ने सरकार के पोर्टल ‘पंचायत दर्पण’ में जो बिल अपलोड किया है, उसमें एक बोरी सीमेंट कीमत की 192,000 रुपए दिखाया है. इतना ही नहीं एक दिन में 3 बोरी सीमेंट खरीदी गई है. जिसकी कीमत 5 लाख 4 हजार रुपए बताई गई है. हैरानी की बात ये भी है कि ये बिल पास हो गया है.

सचिव ने बताया-बिल में कुछ और चीजें हो सकती हैं

इस मामले को लेकर ईटीवी भारत के संवाददाता ने जुन्नारदेव विशाला के सचिव महेश इनवाती से बात की. पहले तो उन्होंने कहा कि सरपंच और विधायक इसकी जानकारी देंगे, क्योंकि यह सामुदायिक भवन का निर्माण विधायक निधि से कराया जा रहा है और जनपद पंचायत इसकी एजेंसी है, लेकिन जब एक बोरी सीमेंट 1 लाख 92 हजार रुपए में खरीदने की बात पूछी, तो उन्होंने कहा कि “बिल में कुछ और भी चीज हो सकती है. मैं देख कर बताऊंगा.” पंचायत दर्पण में जो बिल अपलोड किया गया है. उसका विवरण ब्लर है. मूल रकम 1 लाख 92 हजार रुपए दिखाई जा रही है.

सामुदायिक भवन जैसा नहीं लग रहा है निर्माणाधीन भवन

पंचायत द्वारा 1 दिसंबर 2023 को 3 बोरी सीमेंट के अलग-अलग बिल अपलोड किए गए हैं. जिसमें 192,000 रुपए की कीमत की 2 अलग-अलग बोरिया हैं जबकि तीसरी बोरी की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए दिखाई गई है. इसके अलावा विधायक निधि से फंड सामुदायिक भवन के लिए स्वीकृत हुआ है, लेकिन मौके पर इसका नक्शा नहीं है.

सरपंच ने बेवजह बदमान करने का लगाया आरोप

जुन्नारदेव विशाला के सरपंच शंकर कमरे ने बताया कि “सामुदायिक भवन के पिलर नियमानुसार ही खड़े किए गए हैं. क्योंकि यह एक धार्मिक स्थल है और यहां शंकर जी की मूर्ति का निर्माण हो रहा है. उसके पास ही हम सामुदायिक भवन बन रहा है. राजनीतिक दुश्मनी के चलते लोग इसे गलत तरीके से परिभाषित कर रहे हैं. 16 लाख 80 हजार रुपए अभी तक खर्च हो चुका है. सीमेंट का भी पेमेंट देना बाकी है. मुझे बेवजह बदनाम किया जा रहा है.”

कलेक्टर ने जांच के लिए जारी किया नोटिस

ईटीवी भारत के संवाददाता ने इस मामले को लेकर छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण से भी सवाल किया. हरेंद्र नारायण ने बताया कि “ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि सामुदायिक भवन की जगह मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. संबंधित अधिकारियों को इस मामले में जांच के लिए नोटिस जारी किया गया है, क्योंकि जहां सामुदायिक भवन बना है, वहां पर उसका स्ट्रक्चर नहीं है. ऐसे में जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों से पूरी रकम रिकवर की जाएगी.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |