रहली में बड़ा सड़क हादसा, बाइक की हुई बस से टक्कर, 4 लड़कों की मौत

सागर: रहली थाना के अनंतपुरा गांव के रहने वाले 4 किशोर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. चारों किशोर बाइक पर सवार थे और अनंतपुरा से सिमरिया की तरफ जा रहे थे. तभी उनकी बाइक की टक्कर बस से हो गई और चारों की मौत मौके पर हो गई. मृतकों की उम्र 12 से 16 साल के बीच बताई जा रही है. चारों पाल परिवार के हैं. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

बाइक पर सवार थे 4 किशोर

रहली थाना के अनंतपुरा गांव में रविवार की सुबह शोक की लहर दौड़ गई है. अनंतपुरा गांव के पाल परिवार के चार किशोर बाइक पर सवार होकर सिमरिया खेड़ा गांव की तरफ जा रहे थे. तभी सिमरिया से दमोह जा रही बस सीजी-18 एम- 3199 से बाइक की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों किशोर की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा अनंतपुरा और सिमरिया रोड के बीच हुआ है. मृत किशोरों की उम्र 12 से 16 साल बताई जा रही है. घटना के बाद अनंतपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने मिल रही है. हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और किसी तरह की तनाव की स्थिति नहीं है.

पुलिस बल मौके पर मौजूद

रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि “घटना सुबह करीब 8:00 बजे की है. जब सिमरिया से दमोह जा रही बस से एक ही बाइक पर सवार पाल परिवार के 4 किशोर टकरा गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना से पुलिस बल भेजा गया है. मृतकों के शव पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. बच्चों की उम्र 12 से 16 साल के बीच बताई जा रही है. फिलहाल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार बच्चों की बाइक अनियंत्रित होकर बस से टकराने की जानकारी मिल रही है. बस को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |