मासूम की मौत पर मचा बवाल! गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर ही मौत, ड्राइवर फरार

गुरुग्राम से हादसे की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें कार के रौंदने से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई है. घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी जैसे माहौल बन गया था. आरोपी की पहचान 15 साल के किशोर के तौर पर हुई है, जो कि एक संकरे रास्ते से तेज रफ्तार में गाड़ी निकालने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, इस बीच उसने मासूम को रौंद दिया. इतनी ही वह कई मीटर तक उसे घसीटता भी रहा.

गुरुग्राम के भोंडसी थाना क्षेत्र में कृष्ण कुंज इलाके में शुक्रवार को 7 साल का यूहान घर के बाहर खेल रहा था. इस बीच 15 साल किशोर ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए उसे रौंद दिया. यूहान कार के बोनट के नीचे फंस गया. आरोपी कार को रोकने के बजाय करीब 20 मीटर तक उसे घसीटता रहा. इसी बीच स्थानीय लोगों ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया. भीड़ ने पहले उसकी पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया.

तेज रफ्तार कार ने बच्चे को रौंदा

हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, यूहान अलीगढ़ के रहने वाले अश्विनी कुमार का बेटा था. अश्विनी बीते 15 सालों से कृष्ण कुंज में रह रहे हैं. उनका बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर करने का काम है. उन्होंने बताया कि बेटा घर के बाहर गली में खेल रहा था. इस बीच हाई स्पीड़ में आई मारुति सुजुकी एसएक्सफोर कार ने यूहान जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह कार के बोनट में फंस गया.

20 मीटर तक घसीटा

कार की स्पीड इतनी तेज थी कि वह उसे करीब 20 मीटर तक घसीटता रहा. इस दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बाद बच्चे की मौके ही दर्दनाक मौत हो गई. बेटे के मौत से पीड़ित परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनका रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर काफी गुस्सा है. पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |     इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनेंगे सबसे कम उम्र के T20 कप्तान     |