ITBP का 64वां स्थापना दिवस: उधमपुर में भव्य परेड के साथ मनाया गया जश्न, जवानों को किया गया सम्मानित, दिखाया शौर्य

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने अपना 64वां स्थापना दिवस उधमपुर स्थित 15वीं बटालियन परिसर में मनाया. इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहराज्यमंत्री बंडी संजय कुमार ने शिरकत की. इसके साथ हीसमारोह में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, नॉर्दर्न कमांडर प्रतीक शर्मा, J&K पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात, ITBP महानिदेशक प्रवीण कुमार और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

मुख्य अतिथि ने संजय कुमार ने इस मौके पर सबसे पहले ITBP के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, उसके बाद परेड की सलामी ली. अपने संबोधन में उन्होंने बल को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ITBP ने ऊंचाई वाले बर्फीले और बेहद कठिन इलाकों में अदम्य साहस, अनुशासन और समर्पण के साथ देश की रक्षा की है. उन्होंने कहा कि राष्ट्र सुरक्षा में ITBP की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है.

‘ITBP ने बनाई खास पहचान’

वहीं ITBP के महानिदेशक प्रवीण कुमार ने बल की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि ITBP ने हिमालयी सीमा सुरक्षा, नक्सल-रोधी अभियान, मानवीय सहायता, आपदा प्रबंधन और पर्वतारोहण में अपनी खास पहचान बनाई है.

विभिन्न टुकड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया

स्थापना दिवस परेड में विभिन्न टुकड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया महिला दल, स्की टीम, पर्वतारोहण दल, माउंटेड कॉलम, पैराट्रूपर्स, डॉग स्क्वाड और ब्रास बैंड ने अपनी दक्षता और अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

समारोह में उत्कृष्ट सेवा के लिए कई अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया; * 5 कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) * 24 कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (सराहनीय सेवा) वर्ष 202425 के लिए सर्वश्रेष्ठ इकाइयाँ: * 43वीं बटालियन सर्वश्रेष्ठ सीमा बटालियन * 52वीं बटालियन सर्वश्रेष्ठ गैर-सीमा बटालियन * 27वीं बटालियन सर्वश्रेष्ठ ANO यूनिट * 18वीं बटालियन सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ बटालियन * 25वीं बटालियन सर्वश्रेष्ठ ग्रीन बटालियन * 13वीं बटालियन राजभाषा चलशील्ड ट्रॉफी 2024

1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद स्थापित ITBP, आज लगभग 3488 किमी लंबी भारत-तिब्बत सीमा की सुरक्षा करती है। इसके अलावा बल नक्सल-रोधी अभियान, वीवीआईपी सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा, आपदा राहत और पर्वतारोहण अभियानों में भी अहम भूमिका निभाता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |