मध्य प्रदेश में शराबी की करतूत, सड़क पर सो रहे दिव्यांग के चेहरे पर किया पेशाब

रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जिले के औद्योगिक नगर मंडीदीप में कथित शराब के नशे में एक युवक ने जमीन पर लेटे हुए एक दिव्यांग व्यक्ति के चेहरे पर पेशाब कर दिया. दिनदहाड़े हुए इस शर्मनाक कृत्य को इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास होना बताया जा रहा है. एक व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.

कथित शराबी ने दिव्यांग व्यक्ति के चेहरे पर किया पेशाब

सोशल मीडिया पर 37 सेकंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क के किनारे एक दिव्यांग व्यक्ति लेटा हुआ है. तभी वहां कथित शराब के नशे में एक व्यक्ति आता है और लेटे हुए दिव्यांग व्यक्ति के चेहरे पर पेशाब करने लगता है. दिव्यांग होने के कारण पीड़ित व्यक्ति इस दुस्साहस का विरोध भी नहीं कर पाया.

हैरानी की बात तो ये भी थी कि वहां आसपास मौजूद लोग इस व्यक्ति को मना करने के बजाय वीडियो बनाने में लग गये. इस घटना से जहां कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं मानवता भी शर्मसार हो गई. बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था, लेकिन वो वाकई में शराब के नशे में था या नहीं अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है.

पुलिस आरोपी की कर रही है तलाश

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है. रायसेन पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि “मामले की जांच की जा रही है. आरोपी की पहचान की जा रही है. जल्द ही उसको गिरफ्तार करके सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.” इस तरह की घटनाएं सामने आना समाज की असंवेदनहीनता को दर्शाता है. इस तरह के कृत्य करने वालों को रोकने के बजाय लोग तमाशबीन बनकर फोटो-वीडियो में लग जाते हैं जो बहुत ही शर्मनाक है.

इससे पहले भी एमपी में हो चुकी हैं घटनाएं

मध्य प्रदेश में इस तरह की शर्मनाक घटना कोई पहली बार नहीं हुई है. इससे पहले भी कई बार मानवता शर्मसार हो चुकी है. दमोह, सीधी और उज्जैन में इसी तरह के पेशाब कांड सामने आ चुके हैं. इस तरह की घटनाएं मानवीय संवेदनशून्यता को उजागर करती हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |