स्मॉग ने छीनी बच्चों-बुजुर्गों की साँसें! दिल्ली-NCR में खतरनाक स्मॉग से बढ़ रहा अस्थमा, हवा में जहर

दिल्ली-NCR में पिछले कुछ समय से प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक स्थिति में बना हुआ है. हवा में धूल, धुआं, PM2.5 और PM10 जैसे कण तेजी से बढ़ रहे हैं, जो सामान्य व्यक्ति की भी सांसें भारी कर देते हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों को हो रहा हैं. लगातार स्मॉग के संपर्क से खांसी, आंखों में जलन, सांस में रुकावट और सीने में जकड़न जैसे लक्षण तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं. ऐसे में अस्थमा की समस्या भी बढ़ रही है.

प्रदूषण के महीन कण सीधे फेफड़ों में जाकर सूजन पैदा करते हैं, जिससे एयरवे संकुचित हो जाते हैं. यही स्थिति अस्थमा को ट्रिगर करती है या पहले से मौजूद अस्थमा को गंभीर बना देती है. बच्चों के फेफड़े अभी पूरी तरह विकसित नहीं होते, इसलिए जहरीली हवा उन्हें जल्दी नुकसान पहुंचाती है. वहीं बुजुर्गों में पहले से मौजूद सांस और दिल की समस्याएं प्रदूषण के कारण और बिगड़ जाती हैं. इसके प्रमुख लक्षणों में लगातार खांसी आना, सीने में भारीपन, सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज़, तेजी से सांस चलना, बार-बार थकान महसूस होना और रात में सांस फूलना शामिल हैं. कुछ लोगों में आंखों में जलन और गले में खराश भी दिखाई देती है. यह सभी संकेत बताते हैं कि प्रदूषण का असर सीधे फेफड़ों पर हो रहा है.

बढ़ते प्रदूषण में बच्चों और बुजुर्गों को अस्थमा से कैसे बचाएं?

आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डॉ. सुभाष गिरी बताते हैं कि प्रदूषण के उच्च स्तर के समय में बच्चों और बुजुर्गों को जितना हो सके घर के भीतर ही रखें, खासकर सुबह और शाम के समय जब AQI सबसे खराब होता है. घर में एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करें और कमरों को धूल-मुक्त रखें. बाहर निकलना जरूरी हो तो N95 या N99 मास्क पहनाना सबसे जरूरी कदम है.

पानी पर्याप्त मात्रा में पिलाएं ताकि शरीर में नमी बनी रहे और सूजन कम हो. अगर अस्थमा के लक्षण दिखें, तो डॉक्टर द्वारा बताए गए इनहेलर नियमित रूप से लें और दवाइयों की डोज़ अपने आप न बदलें. ठंडी हवा से बचाने के लिए बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़े पहनाएं. दिन में भाप लेना, हल्की एक्सरसाइज और घर का ताजा खाना फेफड़ों को राहत देता है. हालात खराब हों या सांस लेने में कठिनाई बने, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें.

यह भी जरूरी

AQI चेक करके ही बाहर निकलें.

स्कूल जाने वाले बच्चों को मास्क पहनाएं.

अस्थमा के मरीजों के लिए इनहेलर हमेशा साथ रखें.

घर में वेंटिलेशन अच्छा रखें, पर धुआं या धूल न आने दें.

पौधे जैसे स्नेक प्लांट और एलोवेरा घर की हवा सुधारते हैं.

स्मॉग के दिनों में किसी भी तरह की स्ट्रेन वाली एक्सरसाइज से बचें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |