शीत लहर से कांपे मध्य प्रदेश के ये शहर, दिन के तापमान में गिरावट, 21 जिलों में ठंड का अलर्ट

भोपाल: मौसम साफ होने की वजह से मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है. बीती रात भोपाल, इंदौर और राजगढ़ जिलों में तीव्र शीत लहर दर्ज की गई. वहीं 12 शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों ने आज बुधवार को भी 21 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है.

मध्य प्रदेश में सबसे ठंठा रहा राजगढ़
मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात मध्य प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी प्रकार पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 6.9 डिग्री सेल्सियस और भोपाल का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बीते 24 घंटे में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में मामूली बदलाव हुआ है. उज्जैन में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. जबकि बैतूल, धार, शिवपुरी, खजुराहो, रीवा और सीधी के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है.

दिन में भी औसत से नीचे चल रहा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, अभी मध्य प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम साफ होने से रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट हो रही है. 24 घंटो में भोपाल, बैतूल, धार, इंदौर, खरगोन, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रीवा, टीकमगढ़ और मलाजखंड के अधिकतम तापमान में औसत से माइनस 3 से माइनस 4 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है. जबकि मंगलवार को सीधी में दिन का अधिकतम तापमान औसत से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. इसी प्रकार प्रदेश के अन्य जिलों में भी दिन का अधिकतम तापमान औसत नीचे चल रहा है.
21 नवंबर से मामूली राहत की उम्मीद
मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि, ”मध्य प्रदेश में निरंतर तापमान में गिरावट हो रही है. बुधवार को भी राजगढ़, इंदौर और भोपाल में सीवियर कोल्ड वेव दर्ज की गई. वहीं बुधवार की रात भी छतरपुर, पन्ना और सतना समेत 21 जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है. आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में शीत लहर को दौर जारी रहेगा. हालांकि 21 नवंबर से तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है. ऐसे में पूर्व मध्य प्रदेश में कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन वेस्ट एमपी में कोल्ड वेव का प्रभाव जारी रहेगा.”

24 से 48 घंटे में तय होगा कैसा रहेगा आगे मौसम
वर्तमान में कोमोरियन और निकटवर्ती क्षेत्रों में एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय है. इससे जुड़ा हुआ एक साइक्लोन सर्कुलेशन समुद्र तल से लगभग 5.6 किलोमीटर की उंचाई पर बना हुआ है. अगले 24 घंटे में यह धीरे-धीरे उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है. वहीं 22 नवंबर से दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के आसपास एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. जिसके पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है. इसके लिए 24 से 48 घंटे बहुत महत्वपूर्ण होंगे. इन्हीं घंटों में तय होगा कि यह चवक्रवात बनेगा या नहीं और इसकी दिशा क्या होगी.

आज इन जिलों में शीत लहर का यलो अलर्ट
भोपाल, सीहोर, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, शिवपुरी, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |