यूपी में ठिठुरन बढ़ी और AQI खराब! लखनऊ, वाराणसी समेत इन शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? जानें पूरी अपडेट

उत्तर प्रदेश में कई शहरों में सुबह और शाम ठिठुरन लगातार बढ़ रही है. राज्य में आज कई जगह तेज हवाएं चलने की संभावना है. इससे तापमान में राहत मिलने की संभावना है. हालांकि, आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने की संभावना है. आज प्रदेश में दिन के तापमान सामान्य से हल्का उछाल और रात में ठंडक बनी रहने की उम्मीद है. पश्चिमी हवा और धुंध के चलते कुछ इलाकों में विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है.

बात करें राजधानी लखनऊ की तो आज दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हवा की गुणवत्ता राजधानी में पहले से ही खराब से गंभीर तक रही है. ऐसे में आज भी हवा खराब से गंभीर श्रेणी में रहने की संभावना है. वहीं, कानपुर में आज दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

वाराणसी और पश्चिमी यूपी का मौसम

कानपुर में हवा की गुणवत्ता खराब से गंभीर श्रेणी में रहने की संभावना है. वहीं, वाराणसी में आज दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस का अनुमान है. हवा की गुणवत्ता खराब से गंभीर श्रेणी में रहने की संभावना है. उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन का तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बाहर निकलते समय इन बातों का रखें ध्यान

स्थानीय क्षेत्रों में हवा धीमी होने पर धुंध और प्रदूषण जमना देखने को मिल सकता है. पश्चिमी यूपी में कई जगह AQI खराब से गंभीर तक दर्ज किया जा रहा है. खासकर शाम-सुबह के समय प्रदूषण बढ़ने का आसार है. लिहाजा आज भी पश्चिमी यूपी में हवा की गुणवत्ता चिंताजनक रह सकती है. मौसम का मिजाज देखते हुए अगर आप बाहर निकल रहे हैं तो मास्क लगाएं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |