साजिश या शरारत? अलीगढ़ में ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका हादसा, जांच एजेंसियां हैरान

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सीमा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एलपीजी गैस सिलेंडर मचाने से हड़कंप मच गया. दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर खाली एलपीजी गैस सिलेंडर मिलने से ट्रेन रोकी गई. यह घटना दिल्ली में हाल के विस्फोट के बाद पूरे प्रदेश में जारी सुरक्षा अलर्ट के बीच हुई, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, शहरी आबादी क्षेत्र में सीमा फाटक (सीमा क्रॉसिंग) और जेल पुल के मध्य ट्रैक पर एक खाली 3 किलोग्राम का एलपीजी गैस सिलेंडर पाया गया. लोको पायलट ने इसे देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. सिलेंडर पूरी तरह खाली था, लेकिन इसकी मौजूदगी ने ट्रेन पलटाने या रेल यातायात बाधित करने की साजिश के संदेह को जन्म दिया.

कैफियत एक्सप्रेस आजमगढ़ से प्रस्थान कर दिल्ली की ओर बढ़ रही थी. रविवार सुबह 05:20 बजे जब यह अलीगढ़ के उक्त खंड से गुजर रही थी, तो लोको पायलट की नजर ट्रैक पर पड़े सिलेंडर पर पड़ी. लोको पायलट ने फौरन इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे ट्रेन रुक गई. इससे ट्रेन के ड्राइवर दल और यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. सूचना मिलते ही पॉइंट्समैन मौके पर पहुंचा और सिलेंडर की जांच की, जो खाली पाया गया.

आरपीएफ के सहायक आयुक्त गुलजार सिंह के नेतृत्व में टीम पहुंची. सिलेंडर को ट्रैक से हटाया गया. कोई विस्फोटक या खतरा नहीं पाया गया, लेकिन इसे संदिग्ध माना गया. ट्रैक की जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया, लेकिन घटना से रूट पर कुछ देरी हुई.

सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है

रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के पेट्रोलमैन कुलदीप गुप्ता की शिकायत पर थाना बन्नादेवी में रेलवे एक्ट के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने पुष्टि की कि जांच चल रही है.

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने कहा- रेलवे ट्रैक के सहारे एलपीजी का खाली गैस सिलेंडर मिला है. घटना के मद्देनजर पूरी सक्रियता से मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा. सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य जांच तरीकों से सिलेंडर रखने वालों की खोजबीन हो रही है. सीसीटीवी फुटेज की स्कैनिंग सीमा फाटक और आसपास के क्षेत्रों की व स्थानीय लोगों और रेल कर्मचारियों से पूछताछ व सिलिंडर के स्रोत की तलाश की जा रही है.

दिल्ली ब्लास्ट के बाद से यूपी में हाई अलर्ट

ज्वाइंट नोट तैयार रेलवे, पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त रिपोर्ट बनाई है. घटना दिल्ली विस्फोट (हाल की खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार संभावित आतंकी घटना) के बाद हुई, जब पूरे यूपी में हाई अलर्ट है. सिलेंडर ट्रैक के बीच में था, जो ट्रेन के पहियों से टकराकर पटरी से उतरने या दुर्घटना का कारण बन सकता था.

अधिकारी इसे “ट्रेन पलटाने की साजिश” या “शरारत” मान रहे हैं. सिलेंडर कैसे पहुंचा? गलती से फेंका गया या जानबूझकर? अगर साजिश, तो पीछे की मंशा क्या? रेल यातायात बाधित करना या कुछ और? पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है. घटना के बाद रेलवे ने पूरे रूट पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है. सुरक्षा एजेंसियां (जैसे आईबी, स्थानीय पुलिस) सतर्क हैं और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी कर रही हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |