श्रावस्ती में दिल दहला देने वाली घटना! पति ने पहले पत्नी और 3 बच्चों का गला दबाया, फिर खुद फांसी पर झूलकर कर ली 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में आज यानि शुक्रवार को दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक ही कमरे में पांच लोगों की लाश बरामद हुई है. इसमें पति-पत्नी समेत तीन बच्चे भी शामिल हैं. बताया जा रहा है रोज की तरह यह व्यक्ति अपने बच्चों के साथ रात में सोने के लिए कमरे में गया था. लेकिन सुबह पूरे परिवार की लाशें एक बंद कमरे में बरामद हुईं. इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची हैं.

घटना इकौना के कैलाशपुर के लियाकत पुरवा की है. परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने जब दरवाजा तोड़ा तो रोज अली नाम के व्यक्ति का शव पंखे से लटका हुआ मिला. वहीं उसकी पत्नी और बच्चों के शव इसी कमरे के बेड पर सन्दिग्ध परिस्थितियों में पड़े हुए मिले. पुलिस ने तुरंत लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच करना शुरू की तो पता चला कि रोज अली ने पहले अपनी पत्नी और बच्चों का गला दबाकर हत्या की. फिर खुद भी फांसी से पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. बताया जा रहा है कि कई दिनों से पति-पत्नी में पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते रोज अली ने यह बड़ा कदम उठाया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

मामले में क्या बोले एसपी?

एसपी राहुल भाटी का कहना है- रोज अली पहले पूरे परिवार का कत्ल किया. एक के बाद एक के मुंह पर तकिया रखकर या गला दबाकर उन्हें मार डाला. फिर फांसी का फंदा लगाया और उसमें लटक गया. शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा. पांच मौतों से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |