खेसारी, रितेश और मैथिली में कौन आगे? बिहार चुनाव 2025 में भोजपुरी स्टार्स कैंडिडेट्स का कैसा रहा प्रदर्शन, किसने मारी बाजी?

Bihar election 2025 celebrity candidates Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सेलिब्रिटी उम्मीदवारों के उतरने से न सिर्फ राजनीति का तापमान बढ़ा है, बल्कि चुनावी समीकरण भी बदलते दिख रहे हैं. तेजस्वी की आरजेडी से खेसारी लाल यादव, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी से रितेश पांडेय और भारतीय जनता पार्टी से मैथिली ठाकुर जैसे बड़े नाम चर्चा का केंद्र रहे. अब वोटों की गिनती में इन चेहरों का राजनीतिक भविष्य साफ होता दिख रहा है.

  • करगहर सीट से रितेश पांडेय चौथे नंबर पर हैं, जबकि जेडीयू के बशिष्ठ सिंह बढ़त बनाए हुए हैं.
  • आरजेडी नेता खेसारी लाल यादव पिछड़ गए हैं. बीजेपी की छोटी कुमारी बढ़त बनाए हुए हैं.
  • अलीनगर सीट पर 6 राउंड की वोटिंग हो चुकी है और जेडीयू की मैथली ठाकुर 8544 वोटों से आगे चल रही हैं.

भोजपुरी सुपरस्टार का हाल

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले चेहरों में से एक हैं. अपने बड़े फैन बेस और जनसंपर्क की क्षमता के कारण उनकी उम्मीदवारी को हाई-वोल्टेज माना गया. खेसारी की लोकप्रियता गांव से लेकर शहर देखी गई. इसी वजह से उन्हें चुनावी मुकाबले में मजबूत दावेदार माना गया और आरजेडी ने छपरा विधानसभा सीट से टिकट थमाया, लेकिन अभी तक की गिनती में वो पीछे चल रहे हैं.

लोकप्रिय गायक का राजनीतिक डेब्यू

भोजपुरी संगीत के लोकप्रिय गायक रितेश पांडेय भी इस बार बतौर उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. उनकी सरल छवि, युवाओं में लोकप्रियता और संगीत जगत में पहचान को देखते हुए उनकी एंट्री ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया था. रितेश पांडेय पहली बार राजनीतिक मैदान में आए और समर्थकों में उनके लिए भारी उत्साह देखा गया. जनसुराज के टिकट पर वो करगहर सीट से लड़ रहे हैं. हालांकि, वो अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं.

लोकगायिका से नेता बनीं मैथिली

लोकसंगीत की मशहूर कलाकार मैथिली ठाकुर इस चुनाव में युवाओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. वो दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता, उनकी पहचान और बिहार से गहरा जुड़ाव उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में स्थापित करता है. मैथिली ठाकुर पहली बार चुनाव लड़ रही हैं और वे युवा मतदाताओं को काफी प्रभावित कर रही हैं. फिलहाल तक कि वोटों की गिनती में वो बढ़त बनाए हुए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |