‘लड़की बनो तो शादी करुंगा’, इंदौर के फैशन आइकॉन ट्रांसजेंडर को मिला प्यार में धोखा

इंदौर : शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र से एक ट्रांसजेंडर के साथ अनैतिक कार्य के साथ धोखे का मामला सामने आया है. फैशन और मॉडलिंग का काम करने वाले ट्रांसजेंडर का आरोप है कि शहर के एक युवक ने उससे शादी का वादा किया और इसके बाद अनैतिक कार्य किया. बाद में प्यार में धोखा देते हुए 25 लाख रु लेकर फरार हो गया. ट्रांसजेंडर की शिकायत पर युवक के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.

मॉडल व फैशन डिजाइनर है पीड़ित

विजयनगर थाने में ट्रांसजेंडर ने युवक के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाया है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह मॉडल और फैशन डिजाइनर का काम करता है और इसी दौरान उसकी एक कार्यक्रम में युवक से मुलाकात हुई थी. युवक से दोस्ती होने के बाद दोनों इंस्टाग्राम पर चैट करने लगे. इसी दौरान युवक ने ट्रांसजेंडर को कहा कि तुम लड़की बन जाओ तब मैं तुमसे शादी कर लूंगा.

लड़की बनने के लिए सर्जरी कराने की तैयारी

इस तरह से दोस्ती कर वह पीड़ित के घर पर आने लगा और इसी दौरान उसने ट्रांसजेंडर के साथ अप्राकृतिक कृत्य को अंजाम दिया. आरोप है कि युवक ने अप्राकृतिक करने के बाद पीड़ित को कहा कि तुम सर्जरी कराकर जल्द लड़की बन जाओ, इसके बाद मुझे तुमसे शादी करने में सामाजिक तौर पर कोई दिक्कत नहीं होगी. युवक की बातों में आकर पीड़ित ने एक डॉक्टर से बातचीत की और लड़की बनने के लिए इलाज भी शुरू कर दिया लेकिन इसी दौरान युवक ने अलग-अलग बात कहते हुए ट्रांसजेंडर से 25 लाख रुपए भी ले लिए. बाद में जब ट्रांसजेंडर ने युवक से शादी की बात कही तो उसने इंकार कर दिया.

आरोपी युवक की जल्द होगी गिरफ्तारी

आरोप है कि इस दौरान युवक ने ट्रांसजेंडर को उसके अन्य दोस्तों से भी संबंध बनाने को लेकर दबाव बनाया, जिसके बाद पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की. पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है. इस मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा, ” पीड़ित ट्रांसजेंडर की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |