दिल्ली ब्लास्ट के बाद परिजनों को राहत! मृतकों और घायलों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, तुरंत करें संपर्क

दिल्ली में लालकिला के पास कार में ब्लास्ट के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. इन नंबरों पर मिसिंग पर्सन बताने पर, जांच किए जाने की बात कही जा रही है. दिल्ली पुलिस का डॉयल 112, 24 घंटे सक्रिय है. साथ ही दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 011-22910010 या 011-22910011 पर भी कॉल कर सकेत हैं.

वहीं एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती घायलों के बारे में पूछताछ करने के लिए 011-23233400 और इमरजेंसी 011-23239249 नंबर जारी किए गए हैं. इन नंबरों पर घायलों के बारे में जानकारी मिल जाएगी. इसके अलावा दिल्ली फायर सर्विस 101, एम्बुलेंस 102 या 108 पर भी कॉल किया जा सकता है. दिल्ली ब्लास्ट में मारे मृतकों और घायलों की जानकारी इन नंबरों पर भी मिल पाएगी. वहीं अगर इसके अलावा कोई AIIMS ट्रॉमा सेंटर शिफ्ट किया जाता है तो उनके बारे में 011-26594405 नंबर पर कॉल पर पता किया जा सकता था.

दिल्ली से लेकर मुंबई तक हाई अलर्ट, चांदनी चौक बाजार बंद

दिल्ली धमाकों के बाद मुंबई में मध्य रेलवे ने सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, दादर, ठाणे, कल्याण जैसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर रेलवे पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है. वहीं इसके अलावा दिल्ली का चांदनी चौक पिछले कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने एक तरह से पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस चांदनी चौक और उसके आसपास के होटलों को खंगाल रही है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घायलों से की बात

गृहमंत्री अमित शाह के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एलएनजेपी अस्पताल पहुंची है. उन्होंने भी इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया है. उन्होंने घायलों का हाल जाना है डॉक्टरों से भी बात की है. उन्होंने कहा कि घायलों का बेहतर इलाज किया जा रहा है. उन्होंने एक्स पर लिखा-‘लाल किले के पास हुई कार विस्फोट की घटना अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है. इस दुखद हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों.

सीएम बोलीं- अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें

उन्होंने एक्स पर लिखा- प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है. दिल्ली पुलिस, एनएसजी, एनआईए और एफएसएल की टीमें मिलकर पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हैं. सभी दिल्लीवासियों से निवेदन है कि अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें. कृपया केवल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |