रीवा-प्रयागराज हाईवे पर यमराज बनी स्कॉर्पियो, कई लोगों को रौंदा, 4 ने मौके पर ही दम तोड़ा

रीवा: रीवा में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क किनारे खड़े कई लोगों को कुचलते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई. हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्कार्पियो चालक और उसमें सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस के लोगों को समझाइश देकर शांत कराया और जाम खाली कराया.

अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने कई लोगों को रौंदा

दिल दहला देने वाली यह घटना रीवा के गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ कोठार गांव की है. शाम करीब 6 बजे एक स्कार्पियो कार छत्तीसगढ़ से प्रयागराज की तरफ जा रही थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियों जैसे ही गांव के समीप हाईवे पर पहुंची उसी दौरान एक साइकल सवार व्यक्ति सड़क पार करने लगा.

साइकिल सवार के एकाएक हाइवे पर आ जाने और तेज रफ्तार वाहन होने की वजह से चालक ने नियंत्रण खो दिया और साइकिल सवार को उड़ते हुए और आगे खड़े 6 अन्य लोगों को कुचलते हुए स्कॉर्पियो आगे जाकर एक खेत में बिजली के खंभे से टकरा गई.

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों में रामनरेस साकेत, रंजना साकेत, रूचि साकेत (12) जो कि एक ही परिवार के थे. वहीं एक अन्य कमलेश सिंह की भी मौत हो गई. जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. कमलेश उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं. आसपास किसी के मौजूद न होने के कारण कुछ समय तक शव सड़क पर ही पड़े थे.

जानकारी लगने के बाद वहां ग्रामीणों लोगों की भीड़ जुट गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने रीवा-प्रयागराज हाईवे जाम कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खाली कराया. इस दौरान कई घंटों तक हाईवे जाम रहा.

मृतकों के परिवार को 50-50 हजार की सहायता राशि

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. वहीं गंभीर रूप से तीनों घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया. घायलों में 2 की हालत स्थित बताई जा रही है. रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी शैलेंद्र सिंह भी अस्पताल पहुंच गए.

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि “गढ़ थाना क्षेत्र स्थित रीवा-प्रयागराज हाईवे पर यह दुर्घटना हुई है. 4 लोगों की मौत हुई हैं और 3 लोग घायल हुए हैं. सभी मृतकों को रेडक्रॉस से 50-50 हजार की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है. घटना की जांच की जा रही हैं, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |