रतलाम में फिल्मी अंदाज में गांव में घुसे वाहन, फिर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

रतलाम : रिंगनोद थाना क्षेत्र में बीती रात गोलीबारी की घटना से दहशत फैल गई. यहां नारकोटिक्स टीम पर डोडा चूरा तस्करों ने फायरिंग कर दी. मामला रोला गांव का है, जहां डोडा चूरा से भरी स्कॉर्पियो को पकड़ने के लिए नीमच एनसीबी की टीम पीछा कर रही थी. कुछ देर तक फिल्मी अंदाज में चली कार चेसिंग के बाद तस्करों की स्कॉर्पियो रोला गांव में सड़क के नीचे उतर कर फंस गई. इसके बाद जो हुआ उसने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया.

फिल्मी अंदाज में गोलीबारी की घटना

स्कॉर्पियों को देख स्थानीय ग्रामीणों को लगा कि कोई हादसा हो गया है इसलिए वह मदद के लिए पहुंचे लेकिन तभी कार सवारों ने फायरिंग कर दी. इसी दौरान नारकोटिक्स की टीम पर भी तस्करों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. फायरिंग की घटना से स्थानीय लोंगों को लगा कि गांव में कंजर गिरोह के लोग घुस आए हैं. इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने तस्करों और नारकोटिक्स की टीम के वाहनों पर पत्थर भी फेंके. कुछ देर बाद रिंगनोद थाना क्षेत्र से भारी पुलिस बल गांव पहुंचा. तब जाकर नारकोटिक्स की टीम ने स्कॉर्पियो वाहन से 40 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त किया है.

एक के बाद एक कई गाड़ियां गांव में घुसीं

जावरा तहसील के ग्राम रोला में रविवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई जब अचानक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और उसके पीछे एनसीबी की गाड़ियां पीछा करते हुए गांव में घुसी. गांव के दूसरे छोर पर स्कॉर्पियो वाहन सड़क से नीचे उतर गया और गड्ढे में फंस गया. इसके बाद पकड़े जाने के डर से तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी.

अज्ञात तस्करों की तलाश में जुटी टीमें

मौके पर पहुंचे एसडीओपी संदीप मालवीय ने बताया, ” यह नारकोटिक्स नीमच टीम की कार्रवाई थी. डोडा चूरा तस्कर काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन में अवैध मादक पदार्थ ले जा रहे थे. नारकोटिक्स द्वारा पीछा करने के बाद तस्कर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए. स्कॉर्पियो वाहन से 40 किलो डोडा चूरा जब्त किया गया है. नारकोटिक्स नीमच की टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. वहीं, रिंगनोद थाना पुलिस भी गांव में फायरिंग करने वाले अज्ञात तस्करों की तलाश में जुटी हुई है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |