फ्रिज का दरवाजा खोलते ही धमाका, फट गया किशोर का मुंह, 108 जगह से क्रैक हो गई चेहरे की हड्डियां

कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. जहां एक 14 वर्षीय किशोर के फ्रिज का दरवाजा खोलते ही धमाका हो गया. विस्फोट इतना तेज था कि उसका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा. मां जब मौके पर पहुंचीं तो बेटे की हालत देखकर बेहोश हो गई. बच्चे को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने तुरंत जबलपुर रेफर कर दिया, जहां बच्चे की प्लास्टिक सर्जरी की गई.

मां कमरे से निकली तो बेटा बेहोश पड़ा था

मामला 5 नवंबर का बताया जा रहा है. शाम के समय आर्यन मिश्रा अपनी मां के साथ घर में बैठा हुआ था. इसी दौरान मां बगल के कमरे में आराम करने चली गई. करीब साढ़े 5 बजे तेज धमाका हुआ और मां की नींद खुल गई. वो दौड़ती हुई बाहर की तरफ भागी तो देखा उसका बेटा आर्यन फ्रिज के पास बेहोश पड़ा है. उसका पूरा मुंह फट गया है. अपने बेटे की ये हालत देख मां बेसुध हो गई.

जबलपुर में ढाई घंटे तक चला ऑपरेशन

धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए. वो तुरंत बच्चे को लेकर कटनी के एक निजी अस्पताल गए और पुलिस को घटना की सूचना दी. डॉक्टरों ने बच्चे की हालत देख अपने हाथ खड़े कर दिए. उन्होंने बच्चे को तुरंत जबलपुर रेफर कर दिया. डेढ़ घंटे के भीतर बच्चे को एम्बुलेंस से दमोह नाका स्थित एक अस्पताल लाया गया. जहां ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. राहुल चतुर्वेदी और प्लास्टिक सर्जरी टीम ने करीब ढाई घंटे तक ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई.

टूट गई चेहरे की 108 हड्डियां

डॉक्टरों के अनुसार, “आर्यन के चेहरे की 108 हड्डियां क्रैक हो चुकी थीं. उसकी नाक, मुंह और जबड़े की हड्डियां टूट गई थी, साथ ही त्वचा फट गई थी. ब्लड रोकना और चेहरे की संरचना दोबारा बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण काम था. टीम ने प्लेट्स लगाकर टूटी हड्डियों को जोड़ा और खून का बहना रोका. ऑपरेशन के बाद बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा गया. 4 दिन की देखभाल के बाद अब उसकी हालत में सुधार है.”

धीरे-धीरे बोलने की स्थिति में आ रहा है बच्चा

डॉक्टरों ने बताया कि आर्यन को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है और वह धीरे-धीरे बोलने की स्थिति में आ रहा है. फिलहाल उसे तरल आहार दिया जा रहा है और अगले कुछ दिनों में वह सामान्य रूप से बोलने लगेगा. यह हादसा घरेलू उपकरणों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाता है और इस बात की भी चेतावनी देता है कि गैस या विद्युत खराबी होने पर तुरंत विशेषज्ञ की सहायता लेनी चाहिए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |