नजारा देखकर रूह कांप उठे! बेटे-बेटी ने अपनी 70 साल की मां को ढाई साल तक कमरे में कैद रखा

भोपाल। राजधानी के पिपलानी इलाके के कल्पना नगर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसके ही बेटे और बेटी ने करीब ढाई साल तक कमरे में बंद कर रखा था। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को कमरे से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, जब टीम घर पहुंची तो बुजुर्ग महिला जमीन पर पड़ी मिलीं, उनकी हालत बेहद नाज़ुक थी। कमरे में गंदगी फैली हुई थी और लंबे समय से साफ-सफाई नहीं की गई थी। दरवाजा खुलवाकर पुलिस ने महिला को रेस्क्यू किया और तुरंत अस्पताल भिजवाया।

बताया गया कि महिला के पति का निधन कई साल पहले हो चुका है। वह अपने बेटे अजय सैनी और बेटी सोनाक्षी सैनी के साथ रहती थीं। दोनों बच्चे मानसिक रूप से कमजोर हैं और इसी वजह से उन्होंने मां को कमरे में कैद कर रखा था। वे न तो उनकी देखभाल कर पा रहे थे और न ही बाहर किसी को इस स्थिति की जानकारी दे रहे थे।

पिपलानी थाना पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। महिला को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में दोनों बच्चों के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की पुष्टि हुई है, इसलिए फिलहाल किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।

पुलिस अब बुजुर्ग महिला के इलाज और आगे की देखभाल के लिए सामाजिक संस्थाओं और प्रशासनिक विभागों से संपर्क कर रही है, ताकि उन्हें उचित सहायता मिल सके।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |