शादी से इंकार किया तो जेठ बना दरिंदा, घर में घुसकर विधवा पर किया एसिड अटैक!

ग्वालियर: मध्य प्रदेश की ग्वालियर में कंपू थाना क्षेत्र के अवाड़पुरा इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी से इंकार करने पर एक हैवान जेठ ने अपनी विधवा भाभी पर घर में घुसकर एसिड अटैक कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और उसे ज्यारोग्य अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी मुशीर खान नाम का युवक बोतल में एसिड लेकर महिला के मायके पहुंचा था। आरोपी काफी समय से महिला पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। जब महिला ने साफ तौर पर इंकार किया तो गुस्से में आकर आरोपी ने उसके चेहरे, सीने, हाथ और पैरों पर एसिड फेंक दिया।

घटना के वक्त महिला घर में सब्जी काट रही थी, तभी आरोपी ने हमला कर दिया। झुलसी महिला की चीखें सुनकर परिजन दौड़े और उसे अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पीड़िता की शादी 12 साल पहले मोहल्ले के ही एक युवक से हुई थी, जिसकी 9 महीने पहले बीमारी से मौत हो चुकी थी। पति की मौत के बाद वह अपने मायके में रह रही थी। महिला के दो छोटे बच्चे हैं — 10 साल का बेटा और 4 साल की बेटी।

वहीं आरोपी मुशीर खान की पत्नी की भी पहले ही मौत हो चुकी थी और वह विधवा महिला से शादी करना चाहता था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को देर रात हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं इलाके में इस घटना के बाद से आक्रोश और सनसनी फैल गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |