दहशत! इंडोनेशिया की मस्जिद में भीषण बम धमाका, 54 घायल, नमाज पढ़ रहे बच्चों को बनाया निशाना, परिसर से AK-47 बरामद

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक मस्जिद में बम ब्लास्ट की खबर है. इस ब्लास्ट में 54 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायल ब्लास्ट के वक्त नमाज पढ़ने के लिए जुटे थे. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि यह एक आतंकवादी हमला है. हमले का उद्देश्य की जांच की जा रही है. आतंकी मस्जिद में कैसे पहुंचे और उसके टारगेट पर बच्चे ही क्यों थे, इसकी भी जांच की जा रही है.

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ जकार्ता के एसएमए इलाके में एक स्कूल के भीतर मस्जिद है. यहां पर शुक्रवार की नमाज पढ़ने के लिए लोग जुटे थे. इसी दौरान बम विस्फोट हो गया. विस्फोट के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया है.

अधिकांश घायल स्कूल के बच्चे

रिपोर्ट में कहा गया है कि बम विस्फोट की वजह से अधिकांश बच्चे घायल हुए हैं, जो पास के स्कूल में ही पढ़ाई करते हैं. स्थानीय पुलिस को मस्जिद परिसर में एक एके-47 और कुछ बुलेटप्रूफ जैकेट मिले हैं. कहा जा रहा है कि यहां पर बम विस्फोट के बाद गोलीबारी करने की भी तैयारी थी.

वहीं आतंकी हमले के बाद पुलिस ने पूरे परिसर को सील कर लिया है. घटनास्थल के कई वीडियो फुटेज सामने आए हैं, जिसमें फर्श पर खून के धब्बे लगे हैं.

इंडोनेशिया में कितने आतंकी संगठन एक्टिव?

इंडोनेशिया में फिलहाल सिर्फ एक आतंकी संगठन जमाअह अंशारुत दौलाह एक्टिव है. इसकी स्थापना साल 2015 में हुई थी. यह इस्लामिक स्टेट से प्रभावित है. इस वक्त इंडोनेशिया में जीएडी संगठन के करीब 2000 लड़ाके सक्रिय रूप से इंडोनेशिया में तहलका मचा रहे हैं.

इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इंडोनेशिया की कुल आबादी करीब 27.8 करोड़ है, जिसमें 23 करोड़ मुसलमान हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |