लाखों का नुकसान! कसरावद में मिठाई की दुकान जलकर हुई राख, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Nov 7, 2025 46 खरगोन, कसरावद। कसरावद के जय स्तंभ चौराहे के सामने स्थित भगवती स्वीट सेंटर में शुक्रवार की अलसुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। बंद दुकान मे धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में पूरी दुकान आग की लपटों से घिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। Related Posts जिंदा युवक को मुर्दा समझ भेजा पोस्टमार्टम हाउस! जैसे ही… हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी। दुकान का ताला खोलते ही अंदर से तेज लपटें और घना धुआं उठने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर परिषद को आग की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की टीम एक पानी के टैंकर के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 46 Share