स्वास्थ्य से खिलवाड़! मोमोज में जायका बढ़ाने के लिए डालते थे केमिकल की ओवरडोज, इंदौर प्रशासन ने अवैध प्लांट पर जड़ा ताला

मध्य प्रदेश के इंदौर में खाद्य मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खातीपुरा क्षेत्र में एक अवैध मोमो फैक्ट्री को सील कर दिया गया. अधिकारियों का कहना है कि फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे मोमोज में जायका बढ़ाने वाले रसायन अजिनोमोटो (Monosodium Glutamate – MSG) का इस्तेमाल तय मानकों से कई गुना अधिक मात्रा में किया जा रहा था. स्वाद बढ़ाने वाली यह सामग्री जहां मोमो को लजीज बनाती है, वहीं इसकी ज्यादा मात्रा सेहत के लिए खतरनाक मानी जाती है.

एजेंसी के अनुसार, फैक्ट्री बिना किसी वैध लाइसेंस के संचालित की जा रही थी और यहां से विभिन्न फास्ट फूड स्टॉल, ठेले एवं रेस्टोरेंट्स को बड़ी मात्रा में मोमो की सप्लाई की जाती थी. छापेमारी के दौरान परिसर से अजिनोमोटो की भारी मात्रा बरामद हुई. जांच में पाया गया कि मोमोज में इसे निर्धारित सीमा से अधिक मिलाया जा रहा था, ताकि स्वाद को बढ़ाया जा सके और ग्राहकों को लुभाया जा सके.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |