फॉस्फीन गैस का खूनी कहर: नमी ने बनाया ज़हर, कमरे में फैली गैस से 2 बच्चों की मौत, माता-पिता ICU में भर्ती मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Nov 5, 2025 62 मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गेहूं के कीड़े मारने के लिए रखी गई सल्फास दवा मौत का कारण बन गई. जहरीली गैस ने पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया. दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि माता-पिता अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. Related Posts जिंदा युवक को मुर्दा समझ भेजा पोस्टमार्टम हाउस! जैसे ही… हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें पीड़ित परिवार के मुखिया सत्येंद्र शर्मा रात में अपने परिवार के साथ खाना खाकर सोए थे. रात को उन्हें कमरे में बदबू महसूस हुई, लेकिन गर्मी लगने पर उन्होंने कूलर चला लिया. जांच में पता चला है कि मकान मालिक ने घर के एक कमरे में करीब 25 क्विंटल गेहूं स्टोर कर रखा था. गेहूं को कीड़ों से बचाने के लिए बोरियों में सल्फास कीटनाशक दवा रखी गई थी. माना जा रहा है कि दवा नमी या पानी के संपर्क में आकर फॉस्फीन गैस (Phosphine Gas) बनाने लगी. कूलर की हवा से यह विषैली गैस पूरे कमरे में भर गई, जिससे आधी रात के बाद पूरे परिवार को सांस लेने में तकलीफ और उल्टियां होने लगीं. अस्पताल ले जाने पर पहले 4 साल के बेटे वैभव और अगले दिन 15 साल की बेटी क्षमा शर्मा की मौत हो गई. माता-पिता अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. मनीष गुप्ता ने सल्फास (एल्युमिनियम फॉस्फाइड) के खतरे के बारे में बताया, फॉस्फीन गैस रंगहीन होती है, लेकिन इसकी सड़े हुए मछली या लहसुन जैसी गंध होती है. यह गैस श्वसन तंत्र, हृदय और मस्तिष्क पर घातक प्रभाव डालती है और मल्टी ऑर्गन फेल्योर का कारण बनती है. सल्फास का कोई एंटीडोट नहीं है. इसका इलाज केवल अस्पताल में सपोर्टिव सिस्टम पर ही संभव है और थोड़ी सी मात्रा भी जानलेवा हो सकती है. इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है. नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर और सड़क पर जाम लगाकर मकान मालिक पर हत्या की FIR दर्ज करने और आर्थिक सहायता की मांग की है. एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि एफएसएल टीम ने मौके से सैंपल जब्त किए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 62 Share