जबरन प्यार का खूनी अंजाम! शादीशुदा सहेली को ‘दिल’ दे बैठी लड़की, पति को छोड़ने से मना करने पर पिला दिया जहर मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Nov 5, 2025 406 छिंदवाड़ा में एक आत्महत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए दिल दहला देने वाला खुलासा किया है. 19 अक्टूबर की शाम लता मंडावर की मौत को शुरू में आत्महत्या माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि इसके पीछे उसकी सहेली मयूरी श्रीवास्तव का जुनूनी प्रेम था. Related Posts मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर… मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा,… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में हुई एक आत्महत्या ने सबको हैरान कर दिया. जिस सहेली साथ आना-जाना साथ उठना-बैठना करती थी, वही उसकी मौत की वजह बन गई. अंबाड़ा पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाते हुए दिल दहला देने वाला खुलासा किया है. अंबाड़ा थाना इलाके में बीते 19 अक्टूबर की शाम लता मंडावर की मौत हो गई थी. पुलिस को पहली नजर में यह आत्महत्या लगी, मगर जब अंबाड़ा पुलिस ने घटना की तह तक जाकर जांच की, तो सच्चाई ने सभी के होश उड़ा दिए. जांच में सामने आया कि लता मंडावर और उसकी सहेली मयूरी श्रीवास्तव के बीच गहरे ‘प्रेम संबंध’ थे. मयूरी, लता को उसके पति और बच्चों को छोड़ने का दवाब बनाती थी, जब लता ने समाज और परिवार के डर से उसके साथ रहने और अपने पति बच्चों को छोड़ने से इनकार किया तो मयूरी का प्यार जुनून में बदल गया. वह बार-बार लता पर दबाव डालती रही थी- “या तो मेरे साथ रहो, या हम दोनों मर जाते हैं.” दोनों के बीच कहासुनी हुई और उसी दौरान मयूरी ने पास रखे जहरीले पदार्थ को लता को दे दिया, जिसके सेवन से लता की मौत हो गई. अंबाड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मयूरी श्रीवास्तव के खिलाफ को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. अंबाडा पुलिस चौकी प्रभारी संजय सोनवानी का कहना है कि आरोपी मयूरी ने लता को परिवार छोड़ने के लिए परेशान किया और उकसाने के कारण आत्महत्या करना पाया गया है और अभी मामले की जांच जारी है. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 406 Share