झारखंड में बड़ा उलटफेर! डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही दिया इस्तीफा

1990 बैच के आईपीएस झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैहालांकि सरकार के द्वारा उनके इस्तीफे से संबंधित आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई हैपुलिस मुख्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर शाम डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री आवास में सौंप दिया.

चर्चा शुरू हो गई है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफा के बाद अब नए डीजीपी के रूप में 1992 बैच के आईएएस अधिकारी प्रशांत सिंह या 1993 बच के आईपीएस अधिकारी एमएस भाटिया हो सकते हैंबता दें कि 1990 बैच के आइपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता 30 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत्ति होने के बाद भी डीजीपी के पद पर बने हुए थे.

चूंकि राज्य सरकार के द्वारा 8 जनवरी 2025 को बने नए नियम के तहत 2 फरवरी 2025 को उनके अगले 2 साल तक के लिए सेवा विस्तार के फैसले पर मुहर लगा दी थीहालांकि ऑल इंडिया सर्विस रुल के हवाले से केंद्र सरकार ने 22 अप्रैल 2025 को ही उस वक्त की तत्कालीन मुख्य सचिव को पत्र के जरिए यह बतया था कि डीजीपी अनुराग गुप्ता 30 अप्रैल 2025 को रिटायर हो रहे हैं, ऐसे में उन्हें एक्सटेंशन नहीं मिलेगा.

पहले प्रभारी डीजीपी

बाद में इसे लेकर के राज्य सरकार के द्वारा भी पत्राचार किया गया और राज्य सरकार के द्वारा यह दलील दी गई की आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता का सेवा विस्तार नियम संगत हैबाद में इस मुद्दे को लेकर आपत्ति जताते हुए झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष सह राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हाई कोर्ट में और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया था. बता दें कि 26 जुलाई 2024 को 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को पहले झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया था.

इसी बीच झारखंड विधानसभा चुनाव के समय चुनाव आयोग के आदेश पर उन्हें प्रभारी डीजीपी के पद से हटा दिया गया थापुनः भारी बहुमत से जीत के बाद 28 नवंबर 2024 को हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार गठन होते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें फिर से राज्य का प्रभारी डीजीपी बनाया था.

गैलेंट्री अवार्ड से भी नवाजा गया

आईपीएस अनुराग गुप्ता झारखंड पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने झारखंड के गढ़वा जिला, गिरिडीह जिला, हजारीबाग जिला में एसपी और राजधानी रांची में एसएसपी के पद पर कार्य कर चुके हैं. संयुक्त बिहार में भी आईपीएस अनुराग गुप्ता ने बेहतर कार्य किए थे. उन्हें वीरता के लिए राष्ट्रपति का गैलेंट्री अवार्ड से भी नवाजा गया था.

आईपीएस अनुराग गुप्ता को लगभग 26 महीनों तक निलंबित किया गया थाउन पर वर्ष 2016 में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान एक पार्टी विशेष के पक्ष में बड़कागांव की तत्कालीन विधायक को धमकाने और दबाव बनाने का आरोप लगा था. 14 फरवरी 2020 को आईपीएस अनुराग गुप्ता निलंबित हुए थे. हेमंत सोरेन की सरकार ने अप्रैल 2022 में उनका निलंबन रद्द किया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |